Asian Games

Asian Games Information For Students & Kids

एशियन गेम्स-2018 के बारे में जानें सब कुछ

एशियन गेम्स का 18वां एडिशन शनिवार से इंडोनेशिया में शुरू हो रहा है। भारत का प्रयास अपने रेकॉर्ड 15 गोल्ड को बेहतर करने का होगा। भारत ने 1951 में नई दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में 15 गोल्ड मेडल जीते थे।

2018 में भारत ने एशियाई खेलों में अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है।

  • दल: 572 ऐथलीट (312, 260 महिला)
  • ध्वजवाहक: नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)
  • इन खेलों में भाग लेगा भारत: 36 खेलों में भाग लगेगा भारत (तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बोलिंग, ब्रिज, कैनोइ-कायक, साइक्लिंग, फेंसिंग, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, ताइकवांडो, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलिबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग और वुशू

भारत का प्रदर्शन

  • मेडल के हिसाब से: 65 ग्वांगझू (चीन) 2010 (14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज)
  • गोल्ड मेडल के हिसाब से: नई दिल्ली 1951 (15 गोल्ड, 16 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज)
  • पदक तालिका से हिसाब से: दूसरे (नई दिल्ली 1951)
  • भारत सिर्फ दो बार टॉप 8 से बाहर रहा है (1990 में 11वें स्थान पर और 1998 में 9वें स्थान पर रहा भारत)

इतने हैं गोल्ड मेडल

भारत ने एशियन गेम्स में 139 गोल्ड मेडल जीते हैं। सबसे ज्यादा गोल्ड ऐथलेटिक्स में आए हैं। यहां भारत ने 72 गोल्ड मेडल जीते हैं। कबड्डी और रेसलिंग में भारत को 9-9 गोल्ड मिले हैं।

बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग में भारत कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। सिर्फ सात देशों ने हर एशियन गेम्स में भाग लिया है। भारत उनमें से एक है। इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, श्री लंका, सिंगापुर और थाइलैंड अन्य देश हैं।

Check Also

केतली पहलवान और लकवा-पछाड़ खिलाड़ी जायेंगे टोक्यो ओलंपिक

केतली पहलवान और लकवा-पछाड़ खिलाड़ी जायेंगे टोक्यो

टोक्यो ओलंपिक: ‘केतली पहलवान’ और ‘लकवा-पछाड़’ ऐसे ही नहीं कहे जाते ये खिलाड़ी भारत के …