मासिक आर्थिक राशिफल मार्च 2026: March Monthly Financial Predictions
मार्च 2026 मासिक आर्थिक राशिफल: मार्च में सूर्य, शुक्र और शनि का गठजोड़ बदलेगा काम करने का नजरिया, पढ़ें मार्च का मासिक करियर राशिफल
मासिक आर्थिक राशिफल मार्च 2026 / March 2026 Career horoscope: मार्च 2026 का महीना सभी राशियों के करियर में धीरे-धीरे लेकिन पक्की बढ़त लाने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल कार्यक्षेत्र को गहराई से प्रभावित करेगी। 15 मार्च को सूर्यदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे काम करने का नजरिया बदलेगा। मीन राशि में तीन बड़े ग्रह-सूर्य , शुक्र और शनि 26 मार्च तक साथ रहेंगे। 21 मार्च तक बुधदेव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे, जिससे बातचीत में कुछ रुकावटें या देरी संभव है।
Money Career Horoscope, March 2026: मार्च के महीने की शुरुआत आत्म-चिंतन के साथ होगी, लेकिन महीने का अंत होते-होते अपने लक्ष्यों को लेकर काफी हद तक स्पष्टता मिल जाएगी। 21 मार्च तक वक्री बुधदेव की स्थिति के कारण ऑफिस में किसी भी तरह के संवाद या कागजी समझौतों में सावधानी बरतें। 15 मार्च के बाद जब सूर्यदेव मीन राशि में जाएंगे, तब भविष्य की योजनाओं और आर्थिक मजबूती पर ज्यादा ध्यान जाएगा। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव के मार्गी होने से नए अवसरों के लिए दरवाजे खुलेंगे। 13 मार्च से शनिदेव की अस्त अवस्था यह संकेत दे रही है कि सभी राशियों के जातकों को जल्दबाजी के बजाय मैच्योरिटी और धैर्य से काम लेना चाहिए। विलासिता के प्रतिनिधि शुक्र इस महीने अपनी उच्च राशि से गुजर रहे हैं।
मेष:
मेष: (22 मार्च – 21अप्रैल)
मेष राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- इस महीने करियर के मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। मास के दिन के पहले हिस्से में कुंभ राशि के सूर्यदेव टीम वर्क और नेटवर्किंग में आपकी मदद करेंगे। मध्य मार्च के बाद सूर्यदेव का गोचर मीन राशि यानि आपके बारहवें भाव में होगा, जिससे कार्यभार बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों और आर्थिक स्थिरता पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।
- 21 मार्च तक बुधदेव वक्री रहेंगे, जिससे कागजी कार्रवाई या निवेश के फैसलों में देरी हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें।
- कुंभ राशि में लग्नेश मंगलदेव की मौजूदगी आपको साहसी बनाए रखेगी, जिससे आप नए आइडियाज पर काम कर पाएंगे। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव का मार्गी होना आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि कमाई के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।
- 2 मार्च को शुक्रदेव मीन राशि में उच्चस्थ होकर प्रवेश करेंगे, जो आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। 13 मार्च से शनिदेव का अस्त होना आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है, इसलिए सही बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी।
वृषभ:
वृषभ: (22 अप्रैल – 21 मई)
वृषभ राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- आपके करियर के लिए यह महीना काफी रचनात्मक रहने वाला है। मार्च की शुरुआत में कुंभ राशि के सूर्यदेव आपको कार्यक्षेत्र में पहचान दिलाने और दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करेंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आत्म-मंथन और भविष्य की ठोस योजनाएं बनाने के लिए बेहतरीन है।
- 21 मार्च तक वक्री बुधदेव के कारण बातचीत या यात्राओं में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण निवेश या बड़े करियर बदलाव के लिए 21 तारीख के बाद का समय बेहतर रहेगा।
- मंगलदेव आपको ऊर्जावान तो रखेंगे, लेकिन ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहस से बचना जरूरी है। 11 मार्च 2026 को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर आपके लिए बातचीत और व्यापार के माध्यम से लाभ के द्वार खोलेंगे। लग्नेश शुक्रदेव के मीन राशि में जाने से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आएगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
- लग्न स्वामी शुक्र 26 मार्च तक उच्च स्थिति मे रहेंगे। 13 मार्च से आपके योगकारक ग्रह शनिदेव अस्त हो जाएंगे जो संकेत दे रहे हैं कि आप अपनी बचत और पुराने वादों को गंभीरता से लें। निरंतर प्रयास और संयम से आप इस महीने शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे।
मिथुन:
मिथुन: (22 मई – 21 जून)
मिथुन राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- मार्च में आपके करियर क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिन के पहले हिस्से में कुंभ राशि के सूर्यदेव आपको करियर में पहचान दिलाएंगे और कार्य में विस्तार करने के मौके देंगे। 15 मार्च के बाद जब सूर्यदेव मीन राशि में आपके दशम भाव से गोचर करेंगे, तो जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको काम से जुड़े वित्तीय मामलों पर गौर करना होगा।
- बुधदेव 21 मार्च तक वक्री रहेंगे, जो गलतफहमी या प्रोजेक्ट्स में देरी का कारण बन सकते हैं। पैसों के लेन-देन या बड़े वादे करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। 18 मार्च तक लग्नेश बुध अस्त भी रहेंगे।
- मंगलदेव आपको उत्साहित रखेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ा मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। 11 मार्च को आपकी अपनी राशि में बृहस्पतिदेव मार्गी हो रहे हैं, जो आपके बौद्धिक कार्यों और लेखन से धन लाभ के योग बनाएंगे।
- 2 मार्च को शुक्रदेव के मीन राशि में आने से विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। शनिदेव का अस्त होना आपको लंबी अवधि के निवेश या कर्ज के प्रति सचेत रहने की सलाह देता है। अपनी बचत का अनुशासन बनाए रखें और अपनी योजनाओं की दोबारा समीक्षा जरूर करें।
कर्क: मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
कर्क: (22 जून – 21 जुलाई)
कर्क राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- करियर के लिहाज से मार्च का महीना आपके लिए काफी स्थिर और संतुलित नजर आ रहा है। पहले हफ्ते आपके राशि स्वामी चंद्र ग्रहण से गुजरेंगे जो एक कठिन आकाशीय स्थिति मानी जाती है। कुंभ राशि के सूर्यदेव महीने की शुरुआत में आपको नई चीजें सीखने और प्रोफेशनल कांटेक्ट बनाने में मदद करेंगे।
- मध्य मार्च के बाद सूर्यदेव का मीन राशि में जाना आपके स्किल्स को और विकसित करेगा और लंबे समय की सोच को मजबूती देगा। 21 मार्च तक वक्री बुधदेव के प्रभाव से बातचीत या दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
- कुंभ राशि के मंगलदेव आपको ऊर्जा तो देंगे, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ा सकते हैं। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर शिक्षा या व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आर्थिक लाभ की संभावना बनाएंगे। शुक्रदेव मीन राशि में उच्चस्थ होंगे और उनके प्रभाव से सुख-साधनों पर धन व्यय हो सकता है।
- 13 मार्च से शनिदेव के अस्त होने के कारण आपको अपनी बचत को लेकर बहुत गंभीर होना चाहिए। एक सटीक बजट बनाकर चलें ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए आपके पास पर्याप्त कोष बना रहे।
सिंह:
सिंह: (22 जुलाई – 21 अगस्त) – मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
सिंह राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- सिंह राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाने का समय है। शुरुआत में सूर्यदेव कुंभ राशि में रहकर आपकी साझेदारी और टीम वर्क को बेहतर बनाएंगे। 15 मार्च के बाद राशि स्वामी सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान रणनीतिक योजना और आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेगा।
- राशि स्वामी या लग्नेश का अष्टम भाव से गोचर ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य और शनि साथ साथ भी एक असहज स्थिति का निर्माण करते हैं। बुधदेव 21 मार्च तक वक्री चाल चलेंगे, इसलिए किसी भी समझौते या बातचीत में सावधानी बरतें। निवेश से जुड़ा कोई भी बड़ा कदम फिलहाल टाल देना ही समझदारी भरा निर्णय होगा।
- मंगलदेव की सातवें घर में उपस्थिति आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगी, लेकिन सहकर्मियों के साथ तनातनी से बचें। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर नेटवर्किंग और बिजनेस विस्तार के अच्छे अवसर प्रदान करेंगे। 2 मार्च को शुक्रदेव जो आपके दशम घर ही स्वामी हैं, वे मीन राशि में उच्च के हो जाएंगे। खर्चों की सूची लंबी हो सकती है।
- शनिदेव के अस्त होने के कारण बचत और निवेश के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें।
कन्या: मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
कन्या: (22 अगस्त – 21 सितंबर)
कन्या राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। महीने की शुरुआत में आप अपने दैनिक कार्यों और जिम्मेदारियों को बहुत कुशलता से निभाएंगे। शुरुआत में कुंभ राशि के सूर्यदेव टीम वर्क को बढ़ावा देंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव मीन राशि में जाएंगे, जिससे साझेदारी और लॉन्ग टर्म प्लानिंग पर आपका जोर रहेगा।
- 21 मार्च तक बुधदेव वक्री रहेंगे, जिस कारण बातचीत या कागजी कार्रवाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए महीने का आखिरी हफ्ता ज्यादा सटीक रहेगा। याद रहे की बुध आपके राशि स्वामी भी हैं।
- मंगलदेव छठे भाव में बैठकर आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे, हालांकि बीच-बीच में काम का बोझ बढ़ सकता है। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और आर्थिक लाभ के नए मौके देंगे। शुक्रदेव के मीन राशि में आने से आपका साझेदारी का घर मजबूत होगा।
- 13 मार्च से शनिदेव का अस्त होना आपको यह सीख देता है कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अपनी बचत को सुरक्षित रखें और बजट का सख्ती से पालन करें।
तुला: मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
तुला: (22 सितंबर – 21 अक्टूबर)
तुला राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- इस महीने आपके करियर में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कुंभ राशि के सूर्यदेव शुरुआत में आपकी रचनात्मकता और कार्यक्षमता को निखारेंगे। मध्य मार्च के बाद जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तब आप अपनी दैनिक जिम्मेदारियों और आर्थिक योजना पर ज्यादा ध्यान देंगे।
- 21 मार्च तक वक्री बुधदेव की वजह से संवाद में कुछ कमी या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। निवेश या बड़े करियर बदलाव के लिए थोड़ा रुकना और स्थितियों का अवलोकन करना बेहतर है।
- मंगलदेव आपको ऊर्जावान और उत्साहित तो बनाए रखेंगे, लेकिन बीच-बीच में तनाव की स्थिति भी बन सकती है। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर व्यापार विस्तार और कमाई के नए अवसर प्रदान करेंगे। 2 मार्च को राशि स्वामी शुक्रदेव के मीन राशि में जाने से आप अपने विरोधियों या प्रतिस्पर्धा का भाव रखने वाले लोगों पर भारी पड़ेंगे।
- शनिदेव, जो आपके योगकारक ग्रह हैं, उनके अस्त होने के कारण आपको आर्थिक मामलों में बहुत अधिक अनुशासित रहने की जरूरत होगी। सूझबूझ के साथ लिए गए फैसले आपको आने वाले समय में बड़ा लाभ दे सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक: (22 अक्टूबर – 21 नवंबर)
वृश्चिक राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है। सूर्यदेव शुरुआत में कुंभ राशि में रहकर आपको अपनी नींव मजबूत करने और स्थिरता लाने में मदद करेंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव का गोचर मीन राशि में होगा, जिससे आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
- बुधदेव 21 मार्च तक कुम्भ राशि में वक्री रहेंगे, इसलिए ऑफिस में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए स्पष्ट और सार्थक संवाद करें। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
- मंगलदेव की स्थिति आपको सक्रिय रखेगी, लेकिन काम के दबाव को खुद पर हावी न होने दें। राशि स्वामी मंगल का राहु के साथ होना एक अपने आप में चुनौतीपूर्ण स्थिति है 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर शोध या साझेदारी से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से आपके खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए जेब पर नियंत्रण रखें।
- 13 मार्च से शनिदेव का अस्त होना संकेत देता है कि आपको अपनी बचत और भविष्य की आर्थिक योजना पर गंभीरता से काम करना चाहिए। धैर्य और संयम से ही सफलता मिलेगी।
धनु: मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
धनु: (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
धनु राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- धनु राशि वालों के लिए यह महीना नेटवर्किंग और सीखने के नए अवसर लेकर आएगा। कुंभ राशि के सूर्यदेव शुरुआत में आपके संवाद कौशल और प्रोफेशनल संपर्कों को मजबूती देंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव का मीन राशि में जाना आपके घर की जिम्मेदारियों और करियर के बीच संतुलन की मांग करेगा।
- 21 मार्च तक वक्री बुधदेव बातचीत या समझौतों में देरी करा सकते हैं। पैसों के लेन-देन या करियर से जुड़े बड़े फैसलों के लिए थोड़ा इंतजार करना ही आपके हक में रहेगा।
- मंगलदेव आपको प्रेरित रखेंगे, हालांकि मानसिक तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें। 11 मार्च को राशि स्वामी बृहस्पतिदेव मार्गी होकर कंसल्टिंग या बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के अवसर बनाएंगे। राशि स्वामी या लग्नेश का वक्री चाल से हटना एक अच्छी घटना माना जा सकता है। इस से स्पष्टता आती है और जीवन में उलझनें कम होती हैं।
- 2 मार्च को शुक्रदेव के मीन राशि में आने से घर के नवीनीकरण या सुख-साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। 13 मार्च से शनिदेव अस्त रहेंगे, जो आपको अपनी बचत और खर्चों के बीच एक सही तालमेल बिठाने की सलाह देते हैं। अनुशासित रहकर ही आप अपने लक्ष्यों को पा सकेंगे।
मकर:
मकर: (22 दिसंबर – 21 जनवरी)
मकर राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- आपके करियर के लिए मार्च का महीना काफी रचनात्मक साबित हो सकता है। सूर्यदेव कुंभ राशि में रहकर आपके आर्थिक नियोजन और पेशेवर स्थिरता को सहारा देंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे नई चीजें सीखने और संपर्कों को बढ़ाने में आपकी रुचि जागेगी।
- 21 मार्च तक बुधदेव वक्री रहेंगे, जो आपके संवाद या कागजी कार्यों में कुछ भ्रम पैदा कर सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह के बड़े निवेश या बदलाव से बचना आपके लिए शुभ रहेगा।
- मंगलदेव आपको ऊर्जा से भरपूर तो रखेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर आवेश में आने या गुस्सा करने से बचें। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव के मार्गी होने से आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से तीसरा घर सक्रिय होगा जो आपके प्रयासों को दर्शाता है।
- 13 मार्च से शनिदेव का अस्त होना आपको अपनी बचत के प्रति और अधिक सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज ही एक ठोस योजना तैयार करें। शनिदेव आपके राशि स्वामी हैं और उनका वक्री होना कुछ हद तक उलझनें बढ़ा सकता है।
कुंभ:
कुंभ: (22 जनवरी – 18 फरवरी)
कुंभ राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- यह महीना आपके व्यक्तित्व और करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च की शुरुआत में सूर्यदेव आपकी अपनी राशि में रहेंगे, जिससे आपके नेतृत्व गुणों और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव मीन राशि में जाएंगे, तब आपको आर्थिक फैसलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी।
- 21 मार्च तक बुधदेव वक्री चाल चलेंगे, जो आपके प्रोफेशनल संवाद और दस्तावेजों में रुकावट पैदा कर सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए 21 तारीख के बाद का समय चुनें।
- मंगलदेव आपको सक्रिय तो रखेंगे, लेकिन ऑफिस में बेवजह के तनाव से बचना आपके लिए जरूरी है। 11 मार्च को बृहस्पतिदेव मार्गी होकर शिक्षा या संवाद से जुड़ी गतिविधियों में लाभ के अवसर देंगे। शुक्रदेव के मीन राशि में आने से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें हालांकि आमदनी भी बढ़ सकती है।
- 13 मार्च से राशि स्वामी शनिदेव का अस्त होना आपको बचत के मामले में अनुशासित रहने का संकेत दे रहा है। सोच-समझकर की गई प्लानिंग ही आपको लंबी अवधि में लाभ पहुंचाएगी।
मीन: मार्च मासिक आर्थिक राशिफल
मीन मासिक आर्थिक राशिफल: (19 फरवरी – 21 मार्च)
मीन राशि मार्च 2026 आर्थिक राशिफल
- करियर के मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा।शुरुआत में सूर्यदेव कुंभ राशि में रहकर आपको आत्म-चिंतन और पर्दे के पीछे रहकर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। 15 मार्च के बाद सूर्यदेव आपकी अपनी राशि में आएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा।
- 21 मार्च तक बुधदेव वक्री रहेंगे, जिससे संवाद में कुछ देरी या कागजी कार्रवाई में बाधा संभव है। धन या करियर से जुड़े बड़े निर्णयों को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा।
- मंगलदेव आपको सक्रिय रखेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। 11 मार्च को राशि स्वामी बृहस्पतिदेव मार्गी होकर प्रॉपर्टी या संप्रेषण से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाएंगे। शुक्रदेव के प्रभाव से आपके व्यक्तिगत खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आपका आकर्षण भी बढ़ेगा।
- 13 मार्च से शनिदेव का अस्त होना आपको यह याद दिलाता है कि बचत की आदत ही आपका असली संबल है। शांत दिमाग से काम लें और अपनी योजनाओं को धीरे-धीरे अमली जामा पहनाएं।
Kids Portal For Parents India Kids Network