भुतहा जेल Essex County Jail, Newark, New Jersey

भुतहा जेल Essex County Jail, Newark, New Jersey

अमेरिका के न्यूजर्सी में स्थित एसैक्स काऊंटी जेल को दुनिया में सबसे डरावनी जेल माना जाता है। कहा जाता है कि इसके भीतर भूत लोगों के बाल खींचते हैं जिसकी वजह से इसके अंदर जाने की हिम्मत किसी की नहीं होती लेकिन गत दिनों ही में विल एलिस नामक एक फोटोग्राफर ने इस जेल के भीतरी फोटोज लिए, जो सोशल साइट्स पर वायरल भी हो गए।

सन 1837 में बनी इस जेल में तब 300 सैल थे। कई वर्षों तक जेल में कैदियों का आना-जाना लगा रहा लेकिन अजीबोगरीब गतिविधियों की वजह से इसे 1970 में बंद कर दिया गया। दरअसल, इस जेल में मौजूद भूतों को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कुछ लोगों के अनुसार जेल के सैंट्रल हॉल में एक कैदी ने खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही उसकी आत्मा जेल में भटकती रहती है। वहीं कुछ लोगों की मानें तो यह भूत जेल के एक सिक्योरिटी गार्ड का है जो यहां आने वाले लोगों के बाल खींचता है।

न्यूजर्सी की इस जेल को नेवार्क स्ट्रीट जेल के नाम से भी जाना जाता था। इसकी बिल्डिंग यहां की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। कई खबरों में भी दावा किया गया है कि बंद होने के बावजूद जेल के अंदर अनजान लोगों के पदचिन्ह दिखाई देते हैं।

दुनिया में सबसे डरावनी मानी जाने वाली इस जेल की फोटोज खींचने वाले 26 वर्षीय विल एलिस ने बताया कि इसके अंदर की कई दीवारें पेड़ों से घिर चुकी हैं।

Check Also

Police Commemoration Day: Date. History, Significance, Museum, Wishes & Quotes

Police Commemoration Day: Date. History, Significance, Museum, Quotes & Greetings

Police Commemoration Day: The day is observed on October 21 to honour police officials who …