पृथ्वी दिवस पर नारे Earth Day Slogans in Hindi

पृथ्वी दिवस पर नारे विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

पृथ्वी दिवस पर नारे विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: पृथ्वी दिवस (Earth Day) एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गयी और अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है।

संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी।

पृथ्वी दिवस पर नारे विद्यार्थियों के लिए

  • अर्थ (Earth) का कुछ करो, नहीं तो अनर्थ हो जायेंगा।
  • आने वाली पीढ़ी है प्यारीं, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी।
  • धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन खुश हाल बनाओ।
  • पृथ्वी हमारा घर है, और घर को नष्ट नहीं करते।
  • जंगल सुरक्षित रखिये, धरती को विनाश से बचाये।
  • जब हरी-भरी पृथ्वी होंगी, तब शांत-स्वास्थ जनता होंगी।
  • पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं।
  • पृथ्वी को नुकसान पहुँचाने के हर कार्य के खिलाफ आवाज उठाएँ।
  • पृथ्वी फूलों में हंसती है।
  • पृथ्वी की परवाह, आने वाले जन्म के लिए परवाह।
  • कोई पृथ्वी नहीं, जीने का कोई मौका नहीं।
  • पृथ्वी को बचाये भविष्य सुरक्षित करे।
  • हमारी पृथ्वी को हरा और साफ रखें।
  • पृथ्वी की रक्षा करें सभी प्रकार के खतरों से।
  • एक हरी पृथ्वी वास्तव में एक स्वच्छ पृथ्वी है।
  • पृथ्वी है जीवन की अभिलाषा, पर्यावरण को दूषित करके ना फैलाओ निराशा।
  • पृथ्वी को स्वच्छ रखना हमारा दायित्य ही नही हमारा कर्तव्य भी है।
  • पृथ्वी को स्वच्छ बनाओ, अपने आने वाली पीढ़ियों का जीवन बेहतर बनाओ।
  • यदि पर्यावरण और पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर हम अभी भी सजग नही हुए, तो हमारा विनाश निश्चित है।
  • पृथ्वी दिवस वह अवसर है, जो हमें पृथ्वी के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।

  • पृथ्वी दिवस को खास बनाओ, पर्यावरण को स्वच्छ करने का दायित्व उठाओ।
  • जीवन में करो यह संकल्प, स्वच्छता ही पृथ्वी को बेहतर बनाने का विकल्प।
  • पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।
  • प्रदूषण फैला कर ना करो पृथ्वी का अपमान, पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर दो इसे सम्मान।
  • पूरे सौर्यमंडल में पृथ्वी है सबसे ग्रह अनोखा, प्रदूषण फैलाकर ना दो इसे धोखा।
  • प्रदूषण से हमें लड़ना है, पृथ्वी को और भी बेहतर करना है।
  • सतत विकास की धारणा अपनाओ, पृथ्वी को और बेहतर बनाओ।
  • पृथ्वी है जीवन का सार, जिसमें बसता सारा संसार।
  • पृथ्वी हमारी जननी है, अब हमे इसकी रक्षा करनी है।
  • पृथ्वी पर हरियाली होगी तो जीवन में खुशहाली होगी।
  • पृथ्वी हमारी माता है, ये हमारा इतिहास बताता है।
  • पृथ्वी स्वर्ग से ज्यादा प्यारी है, इसे बचाना जिम्मेदारी हमारी है।
  • स्वच्छ हवा और शुद्ध पानी, पृथ्वी से मिटाने की न करो तुम नादानी।
  • चलो पृथ्वी को हम स्वर्ग बनाएं अपना सीना तान के, हम बच्चे हिंदुस्तान के।
  • पृथ्वी पर स्वर्ग का कल्पना नहीं, चलो स्वर्ग का अवतरण करें।
  • पृथ्वी को हम बचाएं प्रदुषण के प्रभाव से, स्वच्छता के कदम उठे अब हर शहर हर गांव से।
  • हमारी पृथ्वी से हम सबका गहरा नाता है, यही हमारी संरक्षक और यही हमारी माता है।
  • धरा को नहीं बचाएगा तो सब धरा रह जायेगा।
  • धरती माता करे पुकार, हरा भरा कर दो संसार।
  • पृथ्वी दिवस को खास बनाइये, धरती माँ को स्वच्छ बनाने का दायित्व उठाइये।
  • पृथ्वी माँ समान, प्रदूषण फैला कर ना करो इसका अपमान।

Check Also

Famous English Quotes about Population

Quotes about Population For Kids: World Population Day 11 July

Quotes about Population For Students: Over-population has been major problem across the world. The efforts …