नवजोत सिंह सिद्धू के अनमोल विचार Navjot Singh Sidhu Quotes in Hindi

नवजोत सिंह सिद्धू के अनमोल विचार Navjot Singh Sidhu Quotes in Hindi

नवजोत सिंह सिद्धू (जन्म: 20 अक्टूबर 1963, पटियाला) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (बल्लेबाज) एवं अमृतसर लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हैं। खेल से सन्यास लेने के बाद पहले उन्होंने दूरदर्शन पर क्रिकेट के लिये कमेंट्री करना आरम्भ किया उसके बाद राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने लगे। राजनीति के अलावा उन्होंने टेलीविजन के छोटे पर्दे पर टी.वी. कलाकार के रूप में भी अपनी पहचान बनायी है। टी.वी. सीरियल बिग बॉस के कारण भी वे चर्चित रहे।

नवजोत सिंह सिद्धू के अनमोल विचार

  • एक गिरा हुआ प्रकाशस्तंभ किसी चट्टान से भी अधिक खतरनाक होता है।
  • शादी के बाद दूसरे की बीवी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
  • उम्र ,जवानी के जोश को ठंडा करने में सबसे कारगर है।
  • समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है।
  • जो नंगा आदमी अपनी शर्ट दे उससे खबरदार रहिये।
  • अनुभव वो कंघी है जो ज़िन्दगी आपको तब देती है जब आप गंजे हो जाते हैं।
  • वह एक ज़हरीले सांप से लडेगा और और उसे दो बार डंसेगा भी।
  • मैं एक सिपाही हूँ और अपने नेताओं के मार्गदर्शन में काम करता हूँ।
  • बिना जोखिम कुछ नहीं मिलता और जोखिम वही उठाते हैं जो साहसी होते हैं।
  • सफलता के मार्ग पर कोई बिना एक-दो पंक्चर के नहीं चलता।
  • जो कभी पासा नहीं फेंकता वो कभी छक्का मारने की उम्मीद नहीं कर सकता।
  • दस्ताने पहनने वाली बिल्ली चूहे नहीं पकडती।
  • तीसरे अम्पायर को उतनी जल्दी–जल्दी ही बदलना चाहिए जितना की बच्चों की लंगोट बदलते हैं और उसी वजह से।
  • भारत के लिए सुरंग के अंत में प्रकाश है, लेकिन वो इसी तरफ आ रही ट्रेन का है जो उन्हें कुचल के रख देगी।
  • जब आप एक राक्षस के साथ भोजन कर रहे हों तो आपके पास एक लंबा चम्मच होना चाहिए।
  • विकेट पत्नियों की तरह होते हैं। आप कभी नहीं जानते की उनसे क्या उम्मीद की जाये।
  • आप अकेले सभी स्वरों का मिलान नहीं कर सकते, इसके लिए ओर्केस्ट्रा चाहिए होती है।
  • आपको अपनी बेल्ट कसने या पैंट गंवाने में से एक को चुनना होगा।

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …