Hindi Devotional Bhajan about Lord Rama दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया

Hindi Devotional Bhajan about Lord Rama दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया।
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया॥

द्वारे पे उसके जाके कोई भी पुकारता,
परम कृपा दे अपनी भव से उभारता।
ऐसे दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनिया,
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया॥

दो दिन का जीवन प्राणी कर ले विचार तू,
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू।
बिना हरी नाम के दुखिआरी सारी दुनिया,
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया॥

नाम का प्रकाश जब अंदर जगायेगा,
प्यारे श्री राम का तू दर्शन पायेगा।
ज्योति से जिसकी है उजयारी सारी दुनिया,
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया॥

~ स्वर: हरी ॐ शरण

आपको “हरी ॐ शरण” जी की मधुर स्वर में यह भजन “दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया” कैसा लगा – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह राम भजन अच्छा लगा है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …