Confucius Quotes in Hindi कन्फ्यूशियस के अनमोल विचार

Confucius Quotes in Hindi कन्फ्यूशियस के अनमोल विचार

जिस समय भारत में भगवान महावीर और बुद्ध धर्म के संबध में नए विचार रख रहें थे, चीन में भी एक सुधारक का जन्म हुआ, जिसका नाम कन्फ़्यूशियस था। उस समय चीन में झोऊ राजवंश का बसंत और शरद काल चल रहा था। समय के साथ झोऊ राजवंश की शक्ति शिथिल पड़ने के कारण चीन में बहुत से राज्य कायम हो गये, जो सदा आपस में लड़ते रहते थे, जिसे झगड़ते राज्यों का काल कहा जाने लगा। अतः चीन की प्रजा बहुत ही कष्ट झेल रही थी। ऐसे समय में चीन वासियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने हेतु महात्मा कन्फ्यूशियस का आविर्भाव हुआ।

  • एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम, करनी में ज्यादा विश्वास रखता है।
  • एक शेर से ज्यादा एक दमनकारी सरकार से डरना चाहिए।
  • हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता।
  • मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ, मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ।
  • जो आप खुद नहीं पसंद करते उसे दूसरों पर मत थोपिए।
  • बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।
  • सफलता पहले से की गयी तैयारी पर निर्भर है और बिना ऐसी तैयारी के असफलता निश्चित है।
  • महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।
  • नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल। चीजें इसी तरह काम करती हैं। सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता है और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं।
  • हम तीन तरीकों से ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। पहला – चिंतन करके, जो कि सबसे सही तरीका है। दूसरा – अनुकरण करके, जो कि सबसे आसान है और तीसरा – अनुभव से, जो कि सबसे कष्टकारी है।
  • यह बात मायने नहीं रखती की आप कितना धीमे चल रहे हैं, जब तक की आप रुकें नहीं।
  • बुद्धि, करुणा और साहस, व्यक्ति के लिए तीन सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त नैतिक गुण हैं।
  • किसी कमी के साथ एक हीरा बिना किसी कमी के पत्थर से बेहतर है।
  • उस काम का चयन कीजिये जिसे आप पसंद करते हों, फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक दिन भी काम नहीं करंगे।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …