भारत का आधार हिंदी Short Poem on Hindi Divas

भारत का आधार हिंदी: Short Poem on Hindi Divas

भारत का आधार हिंदी: हिंदी भारत की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी और भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। देश में भाषा को लेकर बेशक विवाद होते हों लेकिन हिंदी को हमेशा एक ऐसी भाषा के तौर पर विकसित किए जाने का प्रयास होता रहा है जो भारत को एकता के सूत्र में जोड़ सके।

भारत का आधार हिंदी Short Poem on Hindi Divas

भारत का आधार है हिंदी,
भारतीय का संस्कार है हिंदी।
भारत माँ का प्यार है हिंदी,
जय हिन्द का प्रचार है हिंदी।।

हिन्द का अभियान है हिंदी,
मुस्लिम का ईमान है हिंदी।
सिक्खों का गर्व है हिंदी,
भारत में एक पर्व है हिंदी।।

कविता का उद्गार है हिंदी,
अंधकार में प्रकाश है हिंदी।
सफलता का राज़ है हिंदी,
राष्ट्र की भाषा है हिंदी।।

जनता की आशा है हिंदी,
राष्ट्र की पहचान है हिंदी।
जीवन का आधार है हिंदी,
मेरे देश की जान है हिंदी।।

हिंदी के इतने गुण सारे
क्यों न हिंदी को विश्व में बढ़ा ले।
अंग्रेजी का मोह त्यागकर,
हिंदी को जन-गण-मन तक पहुँचा ले।

~ अंकिता अरोड़ा St. Gregorios School, Gregorios Nagar, Sector 11, Dwarka, New Delhi

Check Also

World Environmental Health Day: Theme, History, Quotes, Wishes

World Environmental Health Day: Date, Theme, History, Quotes, Wishes & Greetings

World Environmental Health Day is observed on September 26 every year to highlight the important …