चंदा ओ चंदा – ओम प्रकाश बजाज

चंदा ओ चंदा – ओम प्रकाश बजाज

चंदा ओ चंदा
तू है कितना प्यारा,
सबकी आखों का है तू दुलारा,

चंदा ओ चंदा….
तू तो है नित न्यारा,
रोशन करता है रत जग सारा,

चंदा ओ चंदा….
बताता कोई तुझे मामा हमारा,
हम चाहें सिर्फ तुझे अपना बनाना,

चंदा ओ चंदा….
होता है जब उपवास माँ का,
तब क्यों इतनी देर लगाता,

चंदा ओ चंदा….
तू है कितना प्यारा,
सबकी आँखों का है तू दुलारा

~ ओम प्रकाश बजाज

Check Also

The End of Oak Street: 2026 Anne Hathaway Science Fiction Survival Film

The End of Oak Street: 2026 Anne Hathaway Science Fiction Survival Film

Movie Name: The End of Oak Street Directed by: David Robert Mitchell Starring: Anne Hathaway, …