मैं कभी बतलाता नहीं, पर अँधेरे से डरता हूँ मैं माँ: प्रसून जोशी

मैं कभी बतलाता नहीं, पर अँधेरे से डरता हूँ मैं माँ: प्रसून जोशी

मैं कभी बतलाता नहीं, पर अँधेरे से डरता हूँ मैं माँ
यूँ तो मैं दिखलाता नहीं, तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ
तुझे सब हैं पता, हैं ना माँ
तुझे सब हैं पता, मेरी माँ

Taare Zameen Parभीड़ में यूँ ना छोड़ो मुझे, घर लौट के भी आ ना पाऊँ माँ
भेजना इतना दूर मुझको तू, याद भी तुझको आ ना पाऊँ माँ
क्या इतना बुरा हूँ मैं माँ, क्या इतना बुरा, मेरी माँ

जब भी कभी पापा मुझे जो जोर से झूला झुलाते हैं माँ
मेरी नज़र ढूंढें तुझे, सोचु यही तू आ के थामेगी माँ
उनसे मैं ये केहता नहीं, पर मैं सेहम जाता हूँ माँ
चेहरे पे आने देता नहीं, दिल ही दिल में घबराता हूँ माँ
तुझे सब हैं पता, हैं ना माँ
तुझे सब हैं पता, मेरी माँ

हो मैं कभी बतलाता नहीं, पर अँधेरे से डरता हूँ मैं माँ
यूँ तो मैं दिखलाता नहीं, तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ
तुझे सब हैं पता, हैं ना माँ
तुझे सब हैं पता, मेरी माँ

∼ प्रसून जोशी

चित्रपट : तारे ज़मीन पर (२००७)
निर्माता, निर्देशक : आमिर खान
लेखक : अमोल गुप्ते
गीतकार : प्रसून जोशी
संगीतकार : शंकर-एहसान-लॉय
गायक : शंकर महादेवन
सितारे : आमिर खान, दर्शील सफारी, टिस्का चोपड़ा, विपिन शर्मा, सचेत इंजीनियर, तनय छेड़ा

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …