आंख बंद करने पर कौन-सा 'रंग' दिखता है?

आंख बंद करने पर कौन-सा ‘रंग’ दिखता है?

आंख बंद करने पर कौन-सा ‘रंग’ दिखता है? जब हम आंख बंद करते हैं तो हमें अंधेरा दिखाई देता है और हम इसे काला रंग समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आंख बंद करने पर हमें जो रंग दिखाई देता है वह दरअसल काला नहीं होता।

जब अंधेरा होता है या हम अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, तो हमारी आंखें वे रंग दर्ज नहीं कर पाती हैं, हम जो देखते हैं। वह काला दिखाई देता है लेकिन यह सच्चा काला नहीं है।

What color do you see When you close your eyes?

यह गहरे भूरे रंग का होता है, बहुत गहरा भूरा रंग, इतना ज्यादा कि वह काला प्रतीत होता है। इस गहरे भूरे रंग का एक नाम है – इसे ‘आइगेंग्राउ‘ (Eigengrau) कहा जाता है।

जर्मन भाषा में इसका अर्थ ‘आंतरिक ग्रे‘ होता है और यही वह रंग है जिसे हमारी आंखें तब देखती हैं जब वे अंधेरे के साथ तालमेल बिठा रही होती हैं। कई बार आंख बंद करने पर हमें अंधेरे के बीच चमक-सी भी महसूस होती है।

यह एक तरह का ऑप्टिकल भ्रम होता है जो तब होता है जब रेटिना में रोशनी के प्रति संवेदनशील कोशिकाओं को उत्तेजित किया जाता है। इसे ‘फॉस्फीन’ कहते हैं।

आंख बंद करने पर अलग-अलग लोगों को ‘फॉस्फीन‘ अलग-अलग तरह से महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को काले रंग में यह महसूस हो सकता है तो वहीं कुछ को अन्य रंगों में फॉस्फीन दिखाई देता है।

फॉस्फीन का असर आमतौर पर कुछ ही पलों का होता है। उसके बाद यह खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं।

Check Also

गोविंद का प्रयास: प्रसिद्ध कहावत 'करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान' पर प्रेरक बाल-कहानी

गोविंद का प्रयास: प्रसिद्ध कहावत ‘करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान’ पर प्रेरक बाल-कहानी

गोविंद के पिता एक कस्बे में ट्रांसफर होकर आए थे। वह पशु चिकित्सालय में कर्मचारी …

Leave a Reply