किस नदी को कहा जाता है 'साइलैंट रिवर ऑफ इंडिया': Silent River of India

किस नदी को कहा जाता है ‘साइलैंट रिवर ऑफ इंडिया’: Silent River of India

भारत अपनी विशाल और शोर मचाती नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा के लिए जाना जाता है। यहां 400 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं और लगभग हर नदी की अपनी एक अलग पहचान है।

किस नदी को कहा जाता है ‘साइलैंट रिवर ऑफ इंडिया’

क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसे भारत की शांत नदी कहा जाता है। केरल के नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसे साइलैंट वैली नैशनल पार्क से होकर बहने वाली कुंतीपुझा नदी (Kunthipuzha River) को ही भारत की शांत नदी कहा जाता है।

यह नीलगिरी से निकलती है और लगभग 25 किलोमीटर तक घने जंगलों के बीच अपना रास्ता बनाती है। यह भरतपुझा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसका पानी कांच की तरह साफ और साल भर बहने वाला होता है।

कुंतीपुझा नदी का नाम शांत इसलिए पड़ा क्योंकि यह जिस जंगल से गुजरती है, वह इतना घना है कि वहां अक्सर झींगुरों की आवाज तक सुनाई नहीं देती। आमतौर पर ट्रॉपिकल फॉरेस्ट में झींगुरों का शोर बहुत तेज होता है, लेकिन यहां की खामोशी इसे एक दम अलग बनाती है।

रोचक तथ्य:

यह एक पेरिनियल नदी है, जिसका मतलब है कि यह कभी सूखती नहीं और साल के 12 महीने बहती रहती है।

यह भारत की उन निंदा नदियों में से एक है, जो आज भी पूरी तरह शुद्ध हैं, क्योंकि इसके आसपास कोई इंसानी बस्ती नहीं है।

यह नदी दुनिया के सबसे दुर्लभ बंदरों में से एक ‘लॉयन-टेल्ड मकॉक‘ के लिए पानी का मुख्य स्रोत है।

Check Also

Important Days in June: National & International Public Awareness Days List

Important Days in June 2026: National & International Public Awareness Days List

From World Environment Day to International Yoga Day, discover all important days and dates in …

Leave a Reply