भारत में हर साल गर्मी का मौसम नए रिकॉर्ड बना रहा है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि देश का सबसे गर्म स्थान कौन सा है। आमतौर पर लोग जैसलमेर को सबसे गर्म जिला मानते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।
भारत का सबसे गर्म शहर कौन-सा है?
दरअसल, राजस्थान का फलोदी भारत का सबसे गर्म स्थान माना जाता है। यहां साल 2016 में 51 डिग्री सैल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक देश का सबसे अधिक रिकॉर्डेड तापमान है। यह थार रेगिस्तान के किनारे स्थित है, जिसकी वजह से यहां भीषण गर्मी पड़ती है। फलोदी का प्राचीन नाम विजय नगर था और इसे ‘नमक नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है।
कहते हैं कि साल 2022 में यहां तापमान 54 डिग्री सैल्सियस तक पहुंचा था, लेकिन यह आंकड़ा आधिकारिक रूप से मान्य नहीं है इसलिए 2016 का 51 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्डेड तापमान ही मान्य है।
भारत के अन्य शहर जो काफी गर्म हैं
सिर्फ राजस्थान ही नहीं, उत्तर प्रदेश का बांदा भी हाल के वर्षों में बेहद गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यहां तापमान 47.6 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इसे देश के सबसे गर्म इलाकों में जगह दिलाता है। इसके अलावा भी कई शहर हैं जहां हर साल भीषण गर्मी पड़ती है।
चुरू में तापमान अक्सर 47 डिग्री सैल्सियस के पार चला जाता है। वहीं नागपुर मध्य भारत का हॉटस्पॉट माना जाता है, जबकि झांसी में 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर तापमान सामान्य बात है।
इन इलाकों में इतनी ज्यादा गर्मी क्यों पड़ती है?
इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है रेगिस्तानी भू-भाग और हरियाली की कमी, जिससे जमीन जल्दी गर्म हो जाती है। इसके अलावा समुद्र से दूरी होने के कारण यहां ‘कॉन्टिनैंटल क्लाइमेट‘ का असर रहता है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है। लू और गर्म हवाएं भी तापमान को खतरनाक स्तर तक पहुंचा देती हैं। साथ ही, कम बारिश और बादलों की कमी सूरज की गर्मी को सीधे धरती तक पहुंचने देती है। यही वजह है कि भारत के ये इलाके हर साल गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं।
Kids Portal For Parents India Kids Network