कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित देवालयों में झलकती है। पंजाब की पावन धरती केवल वीरता और पराक्रम की गाथाओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए भी जानी जाती है।

कसेल शिव मंदिर:

भोलेनाथ के चार मंदिरों – काशी, कलानौर, काबा और कसेल – का अत्यधिक महत्व माना जाता है। इनमें से ही एक कसेल मंदिर अमृतसर से लगभग 22 किलोमीटर दूर सीमावर्ती तरन तारन जिले के कसेल गांव में स्थित है। त्रेता युग का यह प्राचीन शिव मंदिर भगवान शिव की आराधना का एक प्राचीन और आस्था-प्रधान केंद्र है।

Name: कसेल शिव मंदिर (Shiv Mandir Kasel)
Location: Kasel, Tarn Taran District, Punjab 143105 India
Deity: Lord Shiva
Affiliation: Hinduism
Festival: Mahashivratri
Founder:
Completed In:

सनातन परंपरा में भगवान शिव को आदिदेव कहा गया है, जो सृष्टि के संतुलन, तपस्या और करुणा के प्रतीक हैं। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्त शक्ति, शांति और कल्याण का स्रोत मानते हैं।

कसेल शिव मंदिर अपनी सरल वास्तुकला और शांत वातावरण के कारण विशेष पहचान रखता है। यहां स्थापित भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग सनातन धर्म में सृजन, संहार और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

भक्तजन मानते हैं कि यहां भोलेनाथ की उपासना करने से जीवन के कष्ट, भय और मानसिक तनाव दूर होते हैं।

इसका इतिहास लिखित रूप में सीमित है, लेकिन स्थानीय जनमान्यताओं के अनुसार कसेल शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है, जो 18–20 फुट खुदाई करने के बाद भी नीचे तक विद्यमान है। शिवलिंग के ध्यानपूर्वक दर्शन करने पर इसमें गणेश जी और नंदीगण जी के दर्शन होते हैं।

दंतकथाओं के अनुसार भगवान श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं, इसलिए कुछ लोग इसे श्रीराम का ननिहाल भी मानते हैं।

Local legends suggest that Kasel was originally known as Kaushalyapuri, named after Mata Kaushalya, the mother of Lord Rama, who is believed to have worshipped here.
Local legends suggest that Kasel was originally known as Kaushalyapuri, named after Mata Kaushalya, the mother of Lord Rama, who is believed to have worshipped here.

एक अन्य कथा के अनुसार इस मंदिर का महाराजा रणजीत सिंह जी के शासनकाल से भी संबंध है। एक बार जब वे लाहौर से अमृतसर आ रहे थे, तो यहां रुके और यहां के प्राचीन कुएं का जल ग्रहण किया था।

कहा जाता है कि उनका पेट खराब रहता था और इस प्राचीन कुएं का जल पीने से उन्हें राहत महसूस हुई थी। इसके बाद उनके पीने के लिए जल यहीं से जाने लगा। वह प्राचीन कुआं आज भी मंदिर परिसर में मौजूद है, जहां से जल दूर-दूर से आए श्रद्धालु लेकर जाते हैं। महाराजा रणजीत सिंह ने प्रसन्न होकर कुछ जमीन मंदिर के नाम करवा दी, जिसमें से कुछ आज भी मंदिर के नाम है। इसके साथ ही उन्होंने 1800 जागीर मंदिर के नाम लगवाई, जो 1997 में पंजाब सरकार द्वारा मालिया समाप्त करने पर बंद हो गई।

मंदिर के सामने ही एक सरोवर है, जो सरकारों की उपेक्षा के कारण जीर्णोद्धार की राह देख रहा है।

मंदिर का श्रावण मास में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि श्रावण के सोमवार को यहां जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

It is said that Maharaja Ranjit Singh recognized the temple’s significance and awarded revenue rights (‘jagir’) to its custodians. The temple’s well was famed for its ‘amrit’ (sacred water), believed to cure stomach ailments, and water from this well was reportedly sent daily to Lahore for Maharaja Ranjit Singh
It is said that Maharaja Ranjit Singh recognized the temple’s significance and awarded revenue rights (‘jagir’) to its custodians. The temple’s well was famed for its ‘amrit’ (sacred water), believed to cure stomach ailments, and water from this well was reportedly sent daily to Lahore for Maharaja Ranjit Singh

महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि जागरण, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, कुंभ भरकर बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पण के अनुष्ठान पूरे श्रद्धा-भाव से सम्पन्न होते हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से शिव-शक्ति के मिलन का पर्व मनाया जाता है, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इन पावन अवसरों पर मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से सम्पन्न होते हैं।

कसेल शिव मंदिर में जाति, वर्ग या पंथ का कोई भेद नहीं है। सभी श्रद्धालु समान भाव से पूजा करते हैं, जो भारतीय संस्कृति की एकता की भावना को दर्शाता है। गांव के युवा मंदिर की साफ-सफाई, आयोजन और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिससे परंपरा और संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचते हैं।

Check Also

Avatar: Fire and Ash-2025 American Epic Science Fiction Film Trailer & Review

Avatar: Fire and Ash-2025 American Epic Science Fiction Film Trailer & Review

Movie Name: Avatar: Fire and Ash Directed by: James Cameron Starring: Sam Worthington, Zoe Saldaña, …

Leave a Reply