दिल्ली में BJP की बनी सरकार तो 30 दिन में बनेंगे रोहिंग्या डिटेंशन सेंटर

दिल्ली में BJP की बनी सरकार तो 30 दिन में बनेंगे रोहिंग्या डिटेंशन सेंटर

दिल्ली में BJP की बनी सरकार तो 30 दिन में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, इनमें ही रखे जाएँगे रोहिंग्या: रमेश बिधूड़ी का वादा, कहा- घुसपैठियों का वोट बनवाता है केजरीवाल

भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया है कि INDI गठबंधन और केजरीवाल रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बनवाते हैं। उन्होंने केजरीवाल से अब अपना रुख इस मामले में साफ़ करने को कहा है।

दिल्ली में BJP की बनी सरकार तो 30 दिन में बनेंगे रोहिंग्या डिटेंशन सेंटर

कालका जी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को मीडिया से कहा, “हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल समेत INDI गठबंधन के नेता रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वोटिंग बनाते हैं। केजरीवाल को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हम विश्वास दिलाते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर 30 दिनों के भीतर में डिटेंशन सेंटर तैयार किया जाएगा और इन रोहिंग्या को उठा कर उसमे डाला जाएगा। इनके राशन कार्ड और आधार कार्ड जिन लोगों ने प्रमाणित किए हैं, उन पर जाँच के लिए एक कमिटी बनेगी।”

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …