प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेल सेवा: स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेल सेवा: स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

प्रयागराज महाकुंभ रेल सेवा: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमर कस ली है। रेलवे की ओर से कई सौ ट्रेनों का संचालन करने की योजना है। इसके लिए आला अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Maha Kumbh 2025: भारत में महाकुंभ का मेला बहुत बड़ा पर्व है। यह पर्व हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। ऐसे में इसकी भव्यता और आयोजन की उत्सुकता अपने आप में और बढ़ जाती है। मेले में देश-दुनिया से करोड़ो श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेल सेवा

इस वजह से यह मेला देश का सबसे बड़ा मेला भी कहा जाता है। इस बार महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हो रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस कड़ी में मेला क्षेत्र को कुछ समय के लिए जिला भी घोषित कर दिया गया है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर प्रशासन व्यवस्था मिल सके।

दूसरी तरफ, भारतीय रेलवे की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए कमर कस ली गई है। रेलवे द्वारा प्रत्येक जोन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस लेख में हम रेलवे की इस पूरी खबर के बारे में जानेंगे।

हर जोन से चलेंगी इतनी ट्रेनें

रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए कम से कम 150 ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक जोन से कम से कम 15 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

प्रत्येक ट्रेन में होंगे दो लोकोमोटिव

रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए 300 लोकोमोटिव को सेवा में लिया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ट्रेन में दो लोकोमोटिव होंगे।

प्रयागराज महाकुंभ रेल सेवा: कौन-कौन सी ट्रेनों का होगा संचालन

ट्रेन नंबर 09413/09414

  • यह विशेष ट्रेन जनवरी से फरवरी के बीच कुल 10 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन साबरमती से चलकर वाराणसी तक पहुंचेगी, जो कि महेसना, अजमेर, जयपुर, आगरा किला और प्रयागराज होते हुए चलेगी।

ट्रेन नंबर 09421/09422

  • यह ट्रेन जनवरी में साबरमती से लेकर बनारस तक कुल छह चक्कर लगाएगी। इसके रास्ते में आने वाले प्रमुख स्टेशन गांधीनगर, महेसना, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड है।

ट्रेन नंबर 03021/03022

  • यह ट्रेन जनवरी से हावड़ा से टुंडला तक 16 फेरे लगाएगी। इसके प्रमुख स्टेशन बर्द्दमान, आसनसोल, प्रयागराज और इटावा जंक्शन हैं।

ट्रेन नंबर 03029/03030

  • यह ट्रेन टुंडला से हावड़ा बंदेल होते हुए चलेगी। जनवरी से फरवरी के बीच यह कुल तीन फेरे पूरा करेगी। इसके प्रमुख स्टेशन धनबाद, गया, सासाराम, मिर्जापुर और प. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन है।

ट्रेन नंबर 03031/03032

  • यह ट्रेन हावड़ा से भिंड के बीच चलेगी। इसके प्रमुख स्टेशन आसनसोल, प्रयागराज और फतेहपुर हैं।

ट्रेन नंबर 03409/03410

  • यह ट्रेन सप्ताह में दो बार माल्दा टाउन से प्रयागराज रामबाग तक चलेगी। यह जनवरी से फरवरी के बीच में कुल 11 फेरे लगाएगी।

इन अतिरिक्त ट्रेनों की भी मिलेगी सुविधा

आपको बता दें कि इन स्पेशल ट्रेनों के अलावा सामान्य सेवाएं बहाल रहेंगी, जिसमें प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, बीकानेर एक्सप्रेस, हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …