OLX पर ₹7.5 करोड़ में PM मोदी का बनारस ऑफिस बेच रहे थे धंधेबाज, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए सबसे पहले OLX से इस विज्ञापन को हटवाया उसके बाद OLX को पत्र लिखकर विज्ञापन डालने वालों की सूचना माँगी।
OLX पर शरारती तत्वों द्वारा पीएम के संसदीय कार्यालय को बेचने हेतु दिये गये विज्ञापन के सम्बन्ध में #SSP_VNS @amitpathak09 की बाईट @Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @AmarUjalaNews @Live_Hindustan @TOIIndiaNews @htTweets pic.twitter.com/oXLwh34oyM
— POLICE COMMISSIONERATE VARANASI (@varanasipolice) December 18, 2020
पुलिस ने कहा कि आरोपित, जिन्हें जवाहर नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया, ने ऑनलाइन सामान खरीद-बिक्री वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यालय की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कहा गया था कि परिसर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इस मामले में पुलिस की ओर से बयान भी जारी किया गया है। वाराणसी पुलिस द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर इस से सम्बंधित बयान जारी किया गया। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कार्यालय की तस्वीर क्लिक कर OLX पर डाला, उसके अलावा तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जाँच जारी है।
यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद OLX से विज्ञापन हटा दिया गया जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई। ओएलएक्स पर डाले गए इस विज्ञापन में कहा गया था कि वाराणसी के रवींद्रपुरी इलाके में पीएम का संसदीय कार्यालय बिक्री के लिए उपलब्ध है। पीएम मोदी का ये कार्यालय वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर एक्सटेंशन में है।
विज्ञापन में इस परिसर को चार कमरे और चार बाथरूम के साथ एक विला के रूप में दिखाया गया था। वेबसाइट पर विक्रेता का नाम लक्ष्मीकांत ओझा लिखा था। लेकिन यह पूरा मामला फर्जी नाम से कुछ शरारती तत्वों द्वारा ही किया गया। OLX पर इस पोस्ट में कार्यालय का पता कृष्ण देव नगर बताया गया था, जबकि पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय वाराणसी के गुरुधाम कॉलोनी में है।
गौरतलब है कि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जहाँ से वर्ष 2014 और साथ ही वर्ष 2019 के आम चुनाव में पीएम मोदी लोकसभा के लिए चुने गए।
Kids Portal For Parents India Kids Network