Environment Quotes in Hindi पर्यावरण पर अनमोल विचार

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है। लेकिन मनुष्य के लापरवाही से हमारा पर्यावरण दिन ब दिन गन्दा होता जा रहा है। यह एक मुद्दा है जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए खासकर के बच्चो को। पढ़िए कुछ प्रसिद अनमोल विचार पर्यावरण के बारे में…

पर्यावरण पर अनमोल विचार

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • पर्यावरण वो हर एक चीज है जो मैं नहीं हूँ। ~ अल्बर्ट आइंस्टीन
  • खुदा का शुक्र है कि इंसान उड़ नहीं सकते, वर्ना आसमान और धरती दोनों को ही बर्वाद कर देते। ~ हेनरी डेविड थॉरो
  • मानवजाति ने शायद पहले के कुल मानव इतिहास की तुलना में 20 वीं सदी में पृथ्वी को अधिक नुकसान पहुँचाया है। ~ जैक्स यवेस कॉस्ट्यो
  • ये समय इलेक्ट्रिक कारों के लिए उपयुक्त है – वास्तव में ये समय बेहद ज़रूरी है। ~ कार्लोस घोसन
  • आर्थिक लाभ के लिए वर्षावन नष्ट करना कोई भोजन पकाने के लिए किसी रेनेसेन्स पेंटिंग को जलाने की तरह है। ~ ई ओ विल्सन
  • पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं। यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि हम भी जल्द ही खतरे में होंगे। ~ रोजर टोरी पीटरसन
  • यह भयावह है कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें अपनी ही सरकार से लड़ना पड़ता है। ~ एनसेल एडम्स
  • सागर में हर एक बूँद मायने रखती है। ~ योको ओनो
  • हो सकता है आप मतदाताओं को बेवकूफ बना लें पर आप वातावरण को बेवकूफ नहीं बना सकते। ~ डोनेला मेडोज्
  • मैं टैक्स का विरोधी हूँ, लेकिन मैं कार्बन टैक्स का समर्थन करता हूँ। ~ एलोन मस्क
  • हवा और पानी, जंगल और जानवर को बचाने वाली योजनाएं दरअसल इंसान को बचाने की योजनाएं हैं। ~ स्टीवर्ट उडैल
  • जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। ~ बिल गेट्स
  • मैं ईश्वर को प्रकृति में, जानवरों में, पक्षियों में और पर्यावरण में पा सकता हूँ। ~ पैट बकले
  • यदि मधुमक्खी पृथिवी के मुख से गायब हो गयी तो इंसानो के पास जीवित रहने के लिए बस चार साल बचेंगे। ~ मौरिस मेटरलिंक

  • एक देश जो अपनी मिटटी को नष्ट कर देता है वह खुद को नष्ट कर लेता है। जंगल हमारी भूमि के फेफड़े हैं, वे हमारी हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को नयी ताकत देते हैं। ~ फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट
  • मैं खुश हूँ कि मैं ऐसे भविष्य में युवा नहीं होऊंगा जिसमे जंगल ना हों। ~ आल्डो लियोपोल्ड
  • वो जो मधुमक्खी के छत्ते के लिए ठीक नहीं है वो मधुमक्खी के लिए भी अच्छा नहीं हो सकता। ~ मार्कस औरेलियस
  • कभी संशय न करो कि विचारशील, प्रतिबद्ध नागरिकों का एक छोटा सा समूह दुनिया बदल सकता है; दरअसल, केवल यही है जिसने कभी कुछ बदला है। ~ मार्गरेट मीड
  • अगर हमें पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार लाना है तो केवल एक ही तरीका है, सबको शामिल करना। ~ रिचर्ड रोजर्स
  • पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं। ~ महात्मा गाँधी
  • पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं। ~ चीफ सीयेटेल
  • ये सिर्फ “हमारी” दुनिया नहीं है। ~ मारिओ स्टिंगर
  • हमें यह ग्रह हमारे पूर्वजों से उत्तराधिकार में नहीं मिला, हम इसे अपने बच्चों से उधार में लेते हैं। ~ अमेरिकी कहावत
  • पर्यावरण प्रदूषण एक लाइलाज बीमारी है। इसे केवल रोका जा सकता है। ~ बैरी कॉमनर
  • हमारा कोई समाज नहीं होगा अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं। ~ मार्गरेट मीड
  • अफसोस की बात है, जंगल की तुलना में रेगिस्तान बनाना कहीं आसान होता है। ~ जेम्स लवलॉक
  • संरक्षण इंसानो और पृथ्वी के बीच एक सामंजस्य की स्थिति है। ~ आल्डो लियोपोल्ड
  • भविष्य या तो हरा होगा या तो होगा ही नहीं। ~ बॉब ब्राउन
  • प्रयास करें कि जब आप आये थे उसकी तुलना में पृथ्वी को एक बेहतर स्थान के रूप में छोड़ कर जाएं। ~ सिडनी शेल्डन
  • यदि आप एक जंगल काट देते हैं, तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितनी सॉमिल्स हैं अगर अब पेड़ ही नहीं बचे हैं। ~ सुजैन जॉर्ज

Check Also

Hanuman Jayanti Quotes in English

Hanuman Jayanti Quotes For Hindu Devotees, Students & Children

Hanuman Jayanti Quotes For Students: Hanuman Jayanti or Hanumath Jayanti is celebrated to commemorate the birth …