मासिक राशिफल मार्च 2024: ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला

अगस्त मासिक राशिफल 2026: August 2026 Monthly Horoscope चिराग बेजान दारूवाला

मासिक राशिफल अगस्त 2026: सूर्य गोचर और बुधादित्य योग से वृषभ और सिंह समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा, जानें अपना भविष्यफल

August 2026 Monthly Horoscope: अगस्त मासिक राशिफल में सितारे बताते हैं कि, 17 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में बैठे बृहस्पतिदेव भावनात्मक समझ, पारिवारिक रिश्तों और भविष्य की स्थिरता को लगातार सहारा देंगे। मीन राशि में वक्री शनिदेव याद दिलाते हैं कि स्थायी सफलता रातों-रात नहीं मिलती। कुंभ राशि में राहु महत्वाकांक्षाओं को ऊंचा रखेंगे, जबकि सिंह राशि में केतुदेव सिखाएंगे कि असली आत्मविश्वास अहंकार से नहीं बल्कि सूझबूझ से आता है। यह महीना उन्हीं को शुभ फल देगा जो धैर्य रखते हैं, सोच-समझकर काम करते हैं और हर अनुभव से कुछ सीखते हैं। देखें अपना अगस्त का मासिक राशिफल विस्तार पूर्वक।

Masik Rashifal, August 2026: अगस्त 2026 का यह महीना जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत दे रहा है। ग्रहों की स्थिति को देखें तो, सूर्यदेव महीने की शुरुआत में कर्क राशि से गोचर करेंगे। यह अवधि भावनात्मक संतुलन, परिवार और पैसों से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा रहेगी। इसके बाद 17 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से जातकों में आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और आगे बढ़ने का साहस बढ़ेगा। इधर बुधदेव 5 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे विचारों को व्यवस्थित करना और सार्थक बातचीत करना आसान होगा। 22 अगस्त से बुधदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर संवाद, निर्णय क्षमता, इंटरव्यू और नेगोशिएशन को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। ध्यान रहे कि मंगलदेव 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह बदलाव, जिज्ञासा, यात्रा और नेटवर्किंग की इच्छा को बढ़ाने वाला है। वहीं शुक्रदेव 1 अगस्त को कन्या राशि में नीच के होकर प्रेम, धन और भावनात्मक मामलों में प्रैक्टिकल बने रहने की सीख देंगे। जानें महीने का पूरा भविष्यफल विस्तार से।

मासिक राशिफल अगस्त 2026 – August Monthly Rashifal

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित हैं।)

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला से जानें अगस्त 2026 मासिक राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल: घर-परिवार पर रहेगा फोकस, जल्दबाजी से बचें

यह महीना मेष राशि के जातकों को अपनी महत्वाकांक्षाओं और घर की जिम्मेदारियों के बीच एक सुंदर संतुलन बनाने की सीख दे रहा है। महीने के शुरुआती दिनों में आपको यात्रा करने, कुछ नया सीखने और लोगों से संपर्क बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण चर्चाओं से आपके लिए उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

इस महीने कोई भी बड़ा फैसला लेते समय हड़बड़ी दिखाने से आपको पूरी तरह बचना चाहिए। अगर आप काम की बारीकियों पर ध्यान नहीं देंगे, तो योजनाओं में देरी या गलतफहमी होने की आशंका रहेगी। महीने के दूसरे भाग में आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार और अपनों की सुख-सुविधाओं पर केंद्रित होने वाला है। आप अपने घरेलू माहौल को सुधारने और करीबियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। यह समय आपके रिश्तों में मधुरता घोलेगा और आपकी छिपी हुई क्रिएटिविटी को बाहर लाएगा। आर्थिक मोर्चे पर प्रैक्टिकल योजनाएं बनाकर आप सुरक्षित भविष्य की तरफ कदम बढ़ाएंगे । यह पूरा महीना जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखने और सोच-समझकर कदम उठाने के लिए उत्तम है।

वृषभ राशि का मासिक राशिफल: इस महीने सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना एक बेहद प्रैक्टिकल और प्रोडक्टिव माहौल लेकर आ रहा है। आपके भीतर काम को पूरा करने का संकल्प जागेगा जो आपको अपने जरूरी लक्ष्यों पर टिके रहने में मदद करेगा। इस समय आपका मुख्य ध्यान धन की बचत, प्रभावी संवाद और भविष्य की बड़ी योजनाओं पर रहने वाला है।

कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश या नया वादा करने से पहले पैसों से जुड़े मामलों की अच्छी तरह ऑडिटिंग कर लें। ऐसा करने से आप किसी भी तरह के नुकसान से खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। इस दौरान आपके पारिवारिक रिश्तों और घरेलू सुख-शांति में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आप अपनों के साथ खुशनुमा समय बिताना या अपने रहने की जगह को और बेहतर बनाना पसंद करेंगे।

महीने के दूसरे भाग में आपके लिए बातचीत करना काफी आसान हो जाएगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कुछ खास लोगों से हुई बातचीत और नए संपर्क आपके सामने तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है । इस महीने लगातार किए गए छोटे-छोटे प्रयास और आपका संयम आपको सफलता और प्रगति दिलाएगा।
vमिथुन राशि का मासिक राशिफल: आत्मविश्वास रहेगा चरम पर, आर्थिक मामलों में ध्यान रखें

यह महीना मिथुन राशि के जातकों को आकर्षण के केंद्र में रखने वाला है। आपके आत्मविश्वास, सामाजिक मान-सम्मान और व्यक्तिगत प्रभाव में इस समय एक अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि आपको थोड़ा रुककर आत्म-निरीक्षण करने और अपनी पुरानी योजनाओं को फिर से जांचने की आवश्यकता है। इस अवधि में आप को कुछ बने-बनाए प्लान्स में बदलाव करने पड़ सकते हैं।

परिस्थितियां आपकी योजना के विपरीत जा सकती हैं। महीने के मध्य के बाद आपका पूरा ध्यान आर्थिक मामलों और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं की तरफ मुड़ जाएगा। आप अपनी आर्थिक सुरक्षा, बचत और भविष्य के बारे में ज्यादा गंभीरता से सोचना शुरू कर सकते हैं। सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए यह समय बहुत उत्तम रहेगा, जिससे आप पुराने मित्रों से दोबारा जुड़ पाएंगे। जब आप कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से बात करेंगे और दूसरों को ध्यान से सुनेंगे, तो आपके संबंध और मजबूत होंगे। यह महीना धैर्य और आत्म-जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का एक सही मार्ग दिखा रहा है।

कर्क राशि का मासिक राशिफल: आत्मविश्वास अचानक से बढ़ेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए इस महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी और आत्म-केंद्रित रह सकती है। हालांकि, आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपके काम में रफ्तार आने लगेगी। महीने का पहला भाग आत्म-चिंतन करने, आने वाले समय की तैयारी करने और खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है। पुरानी यादें, अधूरी बातचीत या अतीत की कुछ स्थितियां दोबारा आपके सामने आ सकती हैं। अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने और जरूरी सुधार करने के लिए यह एक बेहतरीन समय साबित होगा। महीने का दूसरा भाग शुरू होते ही आपके जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे। आपका आत्मविश्वास अचानक से बढ़ेगा, काम करने की प्रेरणा में सुधार होगा और आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। यह समय धन और रिसोर्सेस के मामले में आपको काफी प्रैक्टिकल रूप से सोचने के लिए प्रेरित करेगा। कुल मिलाकर, महीने का दूसरा भाग आपके लिए अधिक ऊर्जावान, सकारात्मक और हर तरफ से शुभ फल देने वाला रहेगा।

सिंह राशि का मासिक राशिफल: सामाजिक दायरे से मिलेगा लाभ

यह महीना सिंह राशि के जातकों को कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले थोड़ा रुकने और स्थितियों को ठीक से समझने की प्रेरणा दे रहा है। इस समय आपकी दोस्ती, नेटवर्किंग और भविष्य की योजनाओं को पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपके जीवन में कुछ मददगार लोग आ सकते हैं जो आपको करियर से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सलाह दे सकते हैं।

ध्यान रहे, सामाजिक योजनाओं में कुछ देरी या मित्रों से बातचीत के दौरान हल्की गलतफहमी पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में आपका आकर्षण और आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे आप खुद को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर पाएंगे। इसी दौरान आपको आराम करने, भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत करने और आंतरिक चिंतन करने की भी जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो, इस समय आपको बेवजह के खर्चों और फिजूलखर्ची से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। यह महीना आपके व्यक्तिगत विकास, मजबूत रिश्तों और भविष्य के लक्ष्यों के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने के पक्ष में संकेत दे रहा है।

कन्या राशि का मासिक राशिफल: करियर में निरंतरता से मिलेगी पहचान

यह महीना आप को कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों और महत्वाकांक्षाओं पर विशेष ध्यान देने का संकेत दे रहा है। आपके करियर से जुड़े मामले इस समय काफी सक्रिय रहने वाले हैं। हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए आपको अपनी स्ट्रेटेजी या लक्ष्यों में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने पड़ सकते हैं। इस समय धैर्य रखने से आप बदलती हुई स्थितियों को ज्यादा बेहतर और मैच्योर तरीके से संभाल पाएंगे।

कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी या तुरंत कार्रवाई करने के बजाय लगातार किए गए प्रयासों से ही आपको पहचान मिलेगी। महीने के दूसरे भाग में आपका सामाजिक जीवन अधिक सक्रिय हो जाएगा।

आपको अपने दोस्तों या पेशेवर नेटवर्क से मिलने वाले सहयोग में एक अच्छी बढ़ोतरी महसूस होगी। आपके सीनियर अधिकारी और सहयोगी आपके काम की सराहना करेंगे। यह महीना आपको अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पेशेवर सफलता के बीच एक सुंदर संतुलन बनाए रखने की सीख दे रहा है।

तुला राशि का मासिक राशिफल: करियर में मिलेगी सराहना

यह महीना तुला राशि के जातकों को अपने सामाजिक दायरे और कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के सुंदर अवसर दे रहा है। महीने के शुरुआती दिनों में सीखने और नए अनुभव मिलने के बेहतरीन संकेत हैं । हालांकि, आपकी कुछ योजनाओं में अस्थायी रूप से कुछ देरी हो सकती है। इस देरी को नकारात्मक रूप से लेने के बजाय अपनी स्ट्रेटेजी को सुधारने और गलतियों को ठीक करने के एक मौके के रूप में देखें। आपके सामाजिक संबंध, दोस्ती और नेटवर्किंग के अवसर इस दौरान बहुत बेहतर होने वाले हैं। महीने के दूसरे भाग में आपके पेशेवर कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही आपके काम को सराहना भी मिलेगी। आर्थिक और भावनात्मक दोनों ही मोर्चों पर, इस समय समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में बहुत ही सकारात्मक परिणाम देंगे। यह महीना आपको लगातार आगे बढ़ने और अपने जीवन में एक सही संतुलन स्थापित करने में मदद करेगा।

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल: करियर में मिलेगी पहचान, फैसलों में रखें सावधानी

यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों को सकारात्मक बदलाव और लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दे रहा है। महीने का पहला भाग आपकी आर्थिक जिम्मेदारियों, भावनात्मक विकास और व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी करेगा ।

आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह के समझौतों, निवेशों और महत्वपूर्ण चर्चाओं में पूरी सावधानी बरतें। इस समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और पुब्लिक इमेज में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने अनूठे प्रयासों और उपलब्धियों के बल पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। महीने के दूसरे भाग में आपके लिए सीखने, यात्रा करने और व्यक्तिगत विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। यह महीना आपसे केवल इतनी मांग करता है कि आप हर परिस्थिति में धैर्य, मैच्योरिटी और नई संभावनाओं को तलाशने की इच्छा बनाए रखें।

धनु राशि का मासिक राशिफल: पार्टनरशिप्स रहेंगी मजबूत, खुलकर करें बातचीत

धनु राशि के जातकों के लिए इस महीने रिश्ते और व्यवसाय में पार्टनरशिप्स सबसे महत्वपूर्ण विषय रहने वाले हैं। आपको दूसरों के साथ मिलकर काम करने, टीम वर्क और सार्थक बातचीत करने के लिए भरपूर प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि, कुछ पुरानी गलतफहमियां या अनसुलझे मुद्दे दोबारा चर्चा में आ सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा।

यह समय आपके भीतर एक नया आशावाद जगाएगा, जिससे यात्रा, उच्च शिक्षा और व्यक्तिगत विकास को पूरा सहयोग मिलेगा। महीने के दूसरे भाग में आपका ध्यान जॉइंट रिसोर्सेस, वित्तीय प्लानिंग और भावनात्मक समझ की तरफ काफी बढ़ जाएगा।

यह समय आपको लगातार गहरी समझ विकसित करने और समझदारी से बड़े निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह महीना पूरी तरह से ईमानदारी बरतने, खुलकर बात करने और अपने महत्वपूर्ण रिश्तों को और अधिक मजबूत करने के प्रयासों का उत्तम फल देगा।

मकर राशि का मासिक राशिफल: शेयर्ड रिसोर्सेस काफी मजबूत होने वाले हैं

यह महीना मकर राशि के जातकों को अपने काम को व्यवस्थित करने, प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और दैनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। महीने का पहला भाग थोड़ा व्यस्त रह सकता है, जहां कई सारे काम एक साथ आपका समय मांगेंगे। आपको अपनी योजनाओं की दोबारा अच्छी तरह से जांच करने और अस्थायी देरी के कारण बेवजह का तनाव न लेने की सलाह दी जाती है।

इस अवधि में आपके भावनात्मक संबंध, आपसी विश्वास और शेयर्ड रिसोर्सेस काफी मजबूत होने वाले हैं। महीने के दूसरे भाग में जब परिस्थितियां बदलेंगी, तब आपके रिश्ते आपके जीवन का मुख्य केंद्र बन जाएंगे। आपसी बातचीत और सहयोग के माध्यम से जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं।

वित्तीय मामलों में भी इस समय ध्यान से बजट बनाकर चलने की जरूरत पड़ेगी। आपकी प्रैक्टिकल सोच और विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहने का स्वभाव आपको इस महीने लाभदायक फल देगी।

कुंभ राशि का मासिक राशिफल: रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता, सेहत के प्रति रहें सजग

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना भरपूर क्रिएटिविटी, आत्म-अभिव्यक्ति और व्यक्तिगत विकास लेकर आ रहा है। आपके अनूठे शौक, प्रेम जीवन, शिक्षा और उन सभी गतिविधियों को पूरा सहारा मिलेगा जो आपको आंतरिक खुशी देती हैं। आपके लिए उत्तम रहेगा कि आगे बढ़ने से पहले अपनी अधूरी योजनाओं को एक बार दोबारा जांच लें।

आपके पार्टनरशिप व महत्वपूर्ण रिश्तों में इस समय एक नया निखार देखने को मिलेगा। आपके पुराने और करीबी रिश्ते और ज्यादा मधुर हो सकते हैं, जबकि नए संबंध भी बहुत सहजता से आगे बढ़ेंगे। महीने के दूसरे भाग में आपका मुख्य ध्यान आपकी दिनचर्या, सेहत और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों की तरफ मुड़ जाएगा।

आप अपनी जीवनशैली में कुछ सकारात्मक सुधार कर सकते हैं, जो भविष्य में बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे। यह महीना आपको जीवन के आनंद उठाने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बीच एक सही संतुलन बनाने की प्रेरणा दे रहा है।

मीन राशि का मासिक राशिफल: घरेलू जीवन में आएगी सुख शांति

यह महीना मीन राशि के जातकों को शुरुआत में अपने घर, परिवार और भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहा है। परिवार की कोई पुरानी अधूरी चर्चा या संपत्ति से जुड़े मामले दोबारा आपके सामने आ सकते हैं। धैर्य और आपसी समझदारी से इन संवेदनशील मामलों को बहुत ही शांति और प्रेम से सुलझाया जा सकता है।

महीने का दूसरा भाग शुरू होते ही आपके जीवन में अधिक खुशी, क्रिएटिविटी, रोमांस और आत्मविश्वास आएगा। आपको अपने व्यक्तिगत सुख, शिक्षा और प्रयासों में लगातार भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई देगा। आप एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और अपने काम की चीजों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए प्रेरित होंगे।

आपके निजी रिश्तों को इस समय आपकी दयालुता और भावनात्मक समझदारी से बहुत लाभ होने वाला है। महीने का दूसरा भाग आपके लिए मानसिक रूप से संतोषजनक , खुद को खुलकर व्यक्त करने में सहायक और भावनात्मक रूप से सकारात्मक रहेगा।

~ ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित है।)

Check Also

Capricorn Horoscope - मकर राशि

Capricorn Weekly Horoscope 09 – 15 August, 2026: Anupam V Kapil

Capricorn Weekly Horoscope August 2026: The zodiac sign of Capricorn is represented by the symbol of …

Leave a Reply