धन, सुख और समृद्धि को पाने के लिए धर्म शास्त्रों में बहुत से उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से मनचाही इच्छाएं पूर्ण की जा सकती हैं। उन्हीं में से एक उपाय है अपने घर में कुबेर जी का स्वरूप अथवा चित्र लगाएं। कुबेर देव का स्वरूप अथवा चित्र उत्तर दिशा में लगाएं लेकिन उस से पूर्व वहां की साफ-सफाई करके उस स्थान को पवित्र करें। कुबेर देव का साक्षात स्वरूप आपके घर-परिवार पर सदा सुख-समृद्धि और धन की कृपा रखेगा।
धन पाने के चाहवान जातक 16 अक्षरों वाले सिद्घ मंत्र का जाप करें। ये भगवान के कोषाध्यक्ष कुबेर जी को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम माध्यम है। इसके रोजाना जाप से अकस्मात धन प्राप्त होता है।
ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन इनका पूजन और मंत्र जाप करने से
- धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं।
- परिवार के सदस्यों को कभी भी किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता।
- कर्जों से छुटकारा मिलता है।
Kids Portal For Parents India Kids Network