रोचक पहेलियाँ उत्तरों के साथ: हम में से एक पीढ़ी ऐसी है जिसने अपने बचपन में स्कूल की छुट्टियाँ, नानी के घर पर दोस्तों और भाई बहनों के साथ हिन्दी की अज़ब-गजब पहेलियाँ बूझते हुए एंजॉय की हैं। आज कंप्यूटर और मोबाइल के जमाने के बच्चों को शायद ही पता हो कि इन पहेलियों को सॉल्व करने का मज़ा क्या होता है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने बच्चों को भी ऐसे इंडोर और ब्रेन टीज़िंग पहेली गेम्स में एंगेज कर सकते हैं। पढिए ऐसी ही 20 मज़ेदार पहेलियाँ और अपने बच्चों को भी इनका चस्का लगाइए। हिन्दी की इन पहेलियों के साथ ही हमने बताए हैं इनके जवाब भी।
रोचक पहेलियाँ उत्तरों के साथ: पहली 10 पहेलियाँ
पहेली 01:
एक नारि के हैं दो बालक, दोनों एकहिं रंग।
एक फिरे एक ठाढ रहे, फिर भी दोनों संग।
उत्तर: 1
पहेली 02:
श्याम बरन और दांत अनेक, लचकत जैसे नारी।
दोनों हाथ से खुसरो खींचे और कहे तू आ री।
उत्तर: 2
पहेली 03:
ऐसी कौन-सी चीज है जिसे हम निगलें तो जिंदा रह जाएं,
अगर वह हमें निगले तो हम मर जाएं।
उत्तर: 3
पहेली 04:
वह कौन-सी चीज है जो केवल बोलने से टूट जाती है।
उत्तर: 4
पहेली 05:
ऐसी कौन-सी चीज है जिसे बहुत खराब माना जाता है
फिर भी उसे पीने के लिए कहा जाता है।
उत्तर: 5
पहेली 06:
ऐसा कौन-सा वाहन है जो आपके ऊपर से चला जाता है,
फिर भी आपको कुछ नहीं होता है।
उत्तर: 6
पहेली 07:
काला घोड़ा सफेद सवारी, एक उतरा दूसरे की बारी…
बोलो क्या…?
उत्तर: 7
पहेली 08:
उस पक्षी का नाम बताइए जिसका मतलब अंग्रेजी में ज्यादा होता है?
उत्तर: 8
पहेली 09:
रबड़ मुझे हराता है, लोहा मुझे खींच पाता है बताओ क्या?
उत्तर: 9
पहेली 10:
रात में रोशनी करता हूं, दिन में सोया करता हूं,
सैर दुनिया की करता हूं, धरती पर पैर नहीं रखता हूं।
बताओ कौन?
Kids Portal For Parents India Kids Network