2024 की 10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: हिंदी पहेलियों का संग्रह

10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: वर्ष की सबसे बेहतरीन और मजेदार हिंदी पहेलियों का चुनिंदा संग्रह

10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: 04 October, 2026

पहेली 01:

काली-काली एक चुनरिया जगमग-जगमग मोती,
आ सजती धरती के ऊपर जब सारी दुनिया सोती?

उत्तर: 1

रात का आकाश

पहेली 02:

यह पत्थर की तरह कठोर, ऐसी होती है वह रानी
लेकिन इतनी शर्मीली कि हाथ में हो जाए पानी-पानी।

उत्तर: 2

बर्फ

पहेली 03:

गोल-गोल हूं, गेंद नहीं, लाल-लाल हूं, फूल नहीं।
आता हूं खाने के काम, मटर है या फिर टमटम नाम।

उत्तर: 3

टमाटर

पहेली 04:

लंबा तन और बदन है गोल, मीठे रहते मेरे बोल,
तन पर मेरे होते छेद। भाषाओं का मैं न करूं भेद।

उत्तर: 4

बांसुरी

पहेली 05:

गुटरगूं-गुटरगूं करता हूं मैं,
शांति के लिए उड़ाया जाता
हूं, दाना डालो तो आ जाता हूं।

उत्तर: 5

कबूतर

पहेली 06:

आते-जाते दुख हैं देते, बीच में देते आराम, कड़ी दृष्टि
रखना इन पर सदा सुबह और शाम।

उत्तर: 6

दांत

पहेली 07:

रात गली में खड़ा-खड़ा डंडा लेकर बड़ा-बड़ा,
रहो होशियार कहता है वह बार-बार।

उत्तर: 7

चौकीदार

पहेली 08:

दो अक्षर का मेरा नाम, हर चीज तबाह करना मेरा काम,
सब मुझसे डर जाते हैं लेकिन मिट्ठी-पानी से मुझे लगे डर।

उत्तर: 8

आग

पहेली 09:

ऊपर से नीचे बहता हूं, हर बर्तन को अपनाता हूं।
देखो मुझको गिरा न देना वरना कठिन हो जाएगा भरना।

उत्तर: 9

पानी

पहेली 10:

अंत काटे कौवा बन जाए, प्रथम कांटे दूरी का माप,
मध्य कटे तो कार्य बने, तीन अक्षर का उसका नाम।

उत्तर: 10

कागज

Check Also

रोचक पहेलियाँ उत्तरों के साथ: सबके दिमाग़ की कसरत करवा देंगी ये पहेलियाँ

रोचक पहेलियाँ उत्तरों के साथ: सबके दिमाग़ की कसरत करवा देंगी ये पहेलियाँ

रोचक पहेलियाँ उत्तरों के साथ: हम में से एक पीढ़ी ऐसी है जिसने अपने बचपन …