शाहरुख़ ख़ान के अनमोल विचार

शाहरुख़ ख़ान के अनमोल विचार

  • मुझे पहचाना जाना पसंद है, मुझे लोगों का पसंद करना अच्छा लगता है, मुझे इस बात से प्यार है कि जब मैं बाहर जाता हूँ तो लोग चीखेते -चिल्लाते हैं। मुझे लगता है जब ये सब मुझसे ले लिया जाएगा तो मैं इन्हें बहुत मिस करूँगा।
  • मैंने बहुत से अवार्ड्स जीते हैं और मुझे और चाहियें। अगर आप इसे भूख कहना चाहते हैं तो हाँ मैं अवार्ड्स के लिए भूखा हूँ।
  • युवा सबसे समझदार दर्शक होते हैं। उन्हें मनोरंजन चाहिए, उन्हें मुद्दे चाहिए।
  • हकीकत में , मुझे वेस्टर्न सिनेमा बहुत शानदार लगता है।
  • ये बिलकुल स्पष्ठ है कि जब मैं किसी निर्देशक के साथ काम करता हूँ तो वो जो कहता है वही आखिरी होता है।
  • मैं चाहता हूँ कि लोग जाने कि मूवी स्टार्स नार्मल मिडिल क्लास लाइफ जीते हैं।
  • मैं कड़ी मेहनत करता हूँ, पक्का और सब लोग भी करते होंगे, और मैं जो करता हूँ उसके प्रति बहुत इमानदार रहता हूँ।
  • मैं एक अभिनेता हूँ, नेता नहीं।
  • जब मैं किसी लड़की से बात करता हूँ तो ये मान लिया जाता है कि मेरा उसके साथ चक्कर है। अगर नहीं करता तो ये मान लिया जाता है की मैं गे हूँ।
  • भारत में फिल्मे सिर्फ मनोरंजन के रूप में नहीं देखी जाती। वे जीने का एक तरीका हैं।
  • जब मैं कोई सीन कर रहा होऊं तो बस मेरे साथ अच्छे से रहिये। मैं बड़ी कारें, होटल के बड़े -बड़े कमरे नहीं चाहता।
  • मेरा पसंदीदा पकवान तंदूरी चिकन है।
  • बाहर से मेरी ज़िन्दगी आकर्षक लग सकती है लेकिन परदे के पीछे वो उतनी ही सामान्य है जितना किसी और की।
  • कभी -कभार बहुत से मर्द सोचते हैं कि जिस औरत से वे प्यार करते हैं उसके लिए सब कुछ कर रहे हैं, लेकिन औरतों का एक ऐसा पहलु है जो मर्द नहीं समझते।
  • जो मैं सचमुच हूँ और जो मैं फिल्मो में दिखता हूँ ; इनके बीच की रेखा धीरे-धीरे घट रही है।
  • एक व्यक्तिगत मैं हूँ, एक अभिनेता मैं हूँ, और एक स्टार मैं हूँ।
  • एक अभिनेता से अधिक मैं एक कलाकार हूँ … मैं मानता हूँ – इमानदारी से, बेशर्मी से, अभद्रता से –कि सिनेमा मनोरंजन के लिए है। यदि आप सन्देश देना चाहते हैं तो उसके लिए पोस्टल सर्विस है।
  • भारत में बहुत सारा साहित्य है जो एक औरत द्वारा एक उत्तम पुरुष की तलाश के बारे में लिखता है, जहाँ हर औरत एक उत्तम पुरुष को खोजती है पर अंत में उसका आधा ही पाती है।
  • जब मैं इस बारे में पीछे मुड़ कर सोचता हूँ, बिलकुल मैं भाग्यशाली था और मुझे महान निर्देशक मिले अच्छे ब्रेक्स मिले पर वो सब भौतिक पार्ट था। लेकिन जिस चीज ने मुझे स्टार बनाया वो ये था कि मैं कुछ खोने के डर के बिना चांस ले पाया।
  • हाँ मैंने बहुत पैसे बनाये हैं और मेरी बहुत इज्ज़त है, मेरी फिल्मो ने अच्छा किया है, और मैं जानता हूँ बहुत से लोग मेरी प्रशंशा करते हैं और मुझे प्यार करते हैं। मुझे ये सब एक अनोखे सपने की तरह लगता है। मैंने कभी इसे सफलता नहीं समझा – मेरा कोई मापदंड नहीं है।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …