ओपरा विनफ्रे के अनमोल विचार Oprah Winfrey Quotes in Hindi

ओपरा विनफ्रे के अनमोल विचार Oprah Winfrey Quotes in Hindi

  • भौतिक सफलता ये करती है कि ये आपको ऐसी क्षमता देती है कि आप अपना ध्यान उन चीजों पर केन्द्रित कर पाएं जो वास्तव में मायने रखती हैं। और इसका मतलब होता है कि आप अपनी ही नहीं दूसरों की ज़िन्दगी में भी अंतर ला पाएं।
  • जब मैं भविष्य में देखती हूँ तो वो इतना चमकदार लगता है कि मेरी आँखें जलने लगती हैं।
  • जहाँ संघर्ष नहीं है, वहां शक्ति नहीं है।
  • सब कुछ आपका हो सकता है। बस सब कुछ एक बार में ही आपका नहीं हो सकता।
  • आपको पता होता है की आप सफलता के मार्ग पर चल रहे हैं जब बिना पैसे मिले भी आप अपना काम करें।
  • सांस लो। छोड़ो। और खुद को याद दिलाओ की सिर्फ यही वो क्षण है जो निश्चित रूप से तुम्हारा है।
  • कोई एक ऐसी चीज करिए जो आपको लगता है की आप नहीं कर सकते हैं। उसमे असफल होइए। फिर से प्रयास करिए। केवल वही लोग नहीं गिरते हैं जो कभी चुनौतीपूर्ण काम नहीं करते हैं। ये आपका पल है। इसे अपनाइए।
  • इस क्षण अपना सर्वश्रेष्ठ देना आपको अगले क्षण सर्वश्रेष्ठ इस्थिति में ला देता है।
  • उत्कृष्टता नस्लवाद और लिंगभेद का सबसे अच्छा निवारक है।
  • हममें से हर कोई जो सफल होता है, उसकी वज़ह होती है की उसे कोई रास्ता दिखाने वाला होता है।
  • मुझे हमेशा से पता था की मेरे किस्मत में महान बनना लिखा है।

Check Also

Important Days in July: National & International Public Awareness Days List

Important Days in July 2026: National & International Public Awareness Days List

Important Days and Dates in July 2026: Here is a complete list of important National …