Father's Day Quotes in Hindi फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार

फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • एक आदमी जान जाता है कि वो कब बूढ़ा हो रहा है क्योंकि वह अपने पिता की तरह दिखने लगता है। ~ गैब्रीयेल ग्राशिया मार्क्वीज
  • जब मैं एक पिता या पति की भूमिका में असफल होता हूँ… एक खिलौना और एक हीरा हमेशा काम कर जाते हैं। ~ शाहरुख़ खान
  • बच्चा पैदा करने का कोई अर्थ नहीं है यदि आप उसको पिता कि देखभाल देने के लिए घर पर पर्याप्त समय नहीं रहने वाले। ~ एन्थोनी एडवर्ड्स
  • यदि आवश्यकता आविष्कार की जननी है तो सहयोग का जनक भी है। ~ जॉन ऐश्क्रोफ्ट
  • मेरे जीवन का उद्देश्य अपने बच्चों का पिता और अपनी पत्नी का पति बनना है। ~ टेरेंस हॉवर्ड
  • जब आपके पिता आपके कोच हों तो बड़ी मुश्किल होती है। कभी-कभी आपको पता नहीं चलता कि कब एक चला गया और दूसरा शुरू हो गया। ~ पीट मरविच
  • ये मायने नहीं रखता कि मेरा पिता कौन था; ये मायने रखता है कि मैं उन्हें किस रूप में याद रखती हूँ। ~ एन सेक्सटन
  • पिता बनना पिता होने से कहीं आसान है। ~ केंट नेर्बुरन
  • हम ईश्वर को पिता कहते हैं, क्योंकि हम उन्हें ऊपर भरोसा करते हैं कि वो हमारी रक्षा करेंगे, मार्गदर्शन करेंगे,भोजन देंगे, हमें खुश रखेंगे, हमें अनुशाषित रखेंगे और ऐसी ही अन्य चीजें। अपने बच्चों के लिए मैं ईश्वर से संकेत लेने का प्रयास करता हूँ। ~ टेरेंस हॉवर्ड
  • हर पिता को अपने पुत्र को स्वयं के नक्शेकदम पर चलने की शुरआत कराने का मौका नहीं मिलता। ~ एलन लैड
  • मेरे पिता ने मुझसे ये नहीं कहा कि तुम कैसे जियो; वो जिए और मुझे उन्हें ये करते हुए देखने दिया। ~ क्लैरेंस बडीन्ग्टन केलैंड
  • एक पिता हमेशा अपनी बेटी को एक छोटी औरत बना रहा होता है . और जब वो औरत बन जाती है तो वापस उसे पहले जैसा बना देता है। ~ एनिड बैग्नोल्ड
  • कभी कोई किसी पिता से ये नहीं पूछता कि वो शादी और करीयर एक साथ कैसे चला लेता है। ~ सैम ईविंग
  • किसी साधारण व्यक्ति के साथ जो सबसे बड़ा दुर्भाग्य हो सकता है वो ये कि उसके पिता असाधारण हों। ~ ऑस्टिन ओ मैले
  • एक पिता सौ पुत्रों को शाषित करने के लिए पर्याप्त होता है, पर सौ पुत्र एक पिता के लिए नहीं। ~ जार्ज हेर्बर्ट
  • एक पिता की निराशा बहुत ही घातक हथियार हो सकती है। ~ माइकेल बर्जिन
  • एक पिता सौ स्कूल मास्टरों से बड़ा होता है। ~ जार्ज हर्बर्ट
  • एक पिता अपने बच्चों के लिए जो सबसे ज़रूरी चीज कर सकता है वो है उनकी माँ से प्रेम। ~ थीओडर हस्बर्ग
  • एक क्रोधित पिता स्वयं के प्रति सबसे अधिक क्रूर होता है। ~ पब्लीलीयस सायरस
  • एक चीज जो मैंने अपने जीवन में बहुत अच्छे से की है वो है एक पिता होना। ~ पीटर जेनिंग्स
  • एक परिवार में पिता का पद सबसे बेकार होता है – सभी का पेट पालने वाला और सभी का दुश्मन। ~ औगस्ट स्ट्रिंड्बर्ग
  • गरीबी अपराध की जननी हो सकती है, पर अच्छी भावना की कमी जनक है। ~ जीन डी ला ब्रुयेरे
  • हमेशा कोई ना कोई पिता होगा। ~ गैरी गिलमोर
  • मेरा हर दिन पिता का दिन होता है। ~ डेनिस बैंक्स

Check Also

Important Days in July: National & International Public Awareness Days List

Important Days in July 2026: National & International Public Awareness Days List

Important Days and Dates in July 2026: Here is a complete list of important National …