डोनाल्ड ट्रम्प के अनमोल विचार Donald Trump Quotes in Hindi

डोनाल्ड ट्रम्प के अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

डोनाल्ड ट्रम्प के अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • क्या तुम बुरा मानोगे अगर मैं थोड़ा पीछे बैठूं? क्योंकि तुम्हारी साँसों में बहुत बदबू है।
  • जब तुम्हे कोई चुनौती दे, उससे लड़ो। नर्दायी रहो, कठोर रहो।
  • हमेशा कंपनी का फायदा देखते हुए मैंने कठिन निर्णय लिए हैं। शायद समय आ गया है कि अमेरिका को एक बिजनेस की तरह चलाया जाए।
  • मेरा अटेंशन स्पैन उतना ही लम्बा है जितना उसे होना चाहिए।
  • हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनायेंगे। हम अमेरिका को फिर से स्वाभिमानी बनायेंगे। हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनायेंगे। और हम फिर से अमेरिका को महान बनायेंगे।
  • एक शानदार गोल्फ कोर्स का मालिक होना आपको बहुत पॉवर देता है।
  • मुझे हारने वाले पसंद नहीं हैं।
  • मैं लोगों को उनकी क्षमता, ईमानदारी, और योग्यता के आधार पर आंकता हूँ।
  • कभी-कभी आपके सबसे निवेश वो होते हैं जो आप नहीं करते।
  • अनुभव ने मुझे कुछ चीजें सिखायीं। एक है कि अपने अन्दर की आवाज़ सुनना, चाहे कोई चीज पेपर पर कितनी ही अच्छी क्यों न दिख रही हो। दूसरी है कि आमतौर पे आप जो जानते हैं उसी के साथ जुड़े रहना अच्छा रहता है। और तीसरी ये कि कभी-कभी आपके सबसे अच्छे निवेश वो होते हैं जो आप नहीं करते।
  • हमें एक महान राष्ट्रपति की ज़रुरत है।
  • ओबामा को ये मुद्दा पसंद नहीं है कि वो कहाँ पैदा हुआ था।
  • ये वास्तविक है, ये ठोस है, ये सुन्दर है। मेरे दृष्टिकोण से ये कलात्मक है, और मुझे रियल स्टेट से प्यार है।
  • आपको ये अजीब सी बात पता है, मैं अमीर लोगों के साथ मिलजुल कर नहीं रह पाता। मैं अमीरों की तुलना में मिडल क्लास और गरीब लोगों के साथ अच्छे से रह पाता हूँ।
  • ये एक बड़ी बात है जब आप दिखा सकें कि आप सफल रहे हैं और आपने बहुत से पैसे बनाए हैं और आपने बहुत लोगों को नौकरियां दी हैं।
  • कभी-कभी समाधान निकलने के लिए आपको टकराव की ज़रुरत पड़ती है। कमजोरी से, ज्यादातर, आप सही तरह से समझौता नहीं कर पाते हैं, इसलिए मैं आक्रामक हूँ, लेकिन मैं चीजों को पूरा करवाना जानता हूँ, और अंत में सब मुझे पसंद करते हैं।
  • मैं भूत से सीखने की कोशिश करता हूँ, लेकिन मैं सिर्फ वर्तमान पर ध्यान केन्द्रित कर भविष्य की योजना बनाता हूँ। यही तो है जहाँ असली मजा है।
  • हम अभी जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं- हमारे देश में गरीबी और हिंसा, और बाकी दुनिया में युद्ध और तबाही- तभी तक जारी रहेंगे जब तक हम उन्ही राजनेताओं पर भरोसा करते रहेंगे जिन्होंने सबसे पहले इन समस्याओं को जन्म दिया।
  • विजेता होने का एक हिस्सा ये जानना है कि कब हद हो चुकी है। कभी-कभी आपको लड़ाई छोड़ कर जाना पड़ता है, और कुछ ऐसा करना होता है जो अधिक प्रोडक्टिव हो।
  • जाने-अनजाने द अपरेंटिस पे सारी महिलाएं मेरे साथ फ़्लर्ट करती थीं – इसकी उम्मीद की जा सकती थी।
  • हम- हमें ताकत की जरूरत है, हमें उर्जा की जरूरत है, हमें वेग की जरूरत है और हमें इस देश को बदलने के लिए दिमाग की जरूरत है।
  • लोग सोचते हैं मैं फटने के लिए तैयार एक बॉईलर हूँ, लेकिन हकीकत में मेरा ब्लड प्रेशर बहुत कम है, जो की कई लोगों के लिए हैरत की बात है।
  • जीवन में सब कुछ भाग्य है।

Check Also

Lal Bahadur Shastri Quotes For Students

Lal Bahadur Shastri Quotes For Students and Children

Lal Bahadur Shastri Quotes:  Lal Bahadur Shastri is one of the most famous Prime Ministers …