नई जगह पर जाना पड़ता है,
नए स्कूल में नए साथियो से
परिचय बढ़ाना पड़ता है!
पुराने स्थान पुराने साथियों की
यादो को मन से हटाना पड़ता है
कई अंकल ट्रांसफर होने पर भी
परिवार को साथ नहीं ले जाते हैं,
ऐसे हमारे सहपाठी वहीं रह कर
परिवर्तन की पीड़ा से बच जाते है!
हर ट्रांसफर पर स्कूल बदलने से
हमारी पढाई भी प्रभावित होती है,
नई जगह नए वातावरण में अपना
स्थान बनाने में कठिनाई होती है!
Kids Portal For Parents India Kids Network