ताला-चाबी - ओमप्रकाश बजाज

ताला-चाबी – ओमप्रकाश बजाज

छोटे से छोटे से लेकर,
खूब बड़े ताले आते है।

मकान, दुकान, दफ्तर, फैक्टरी,
बक्स गाडी में लगाए जाते है।

ताला सुरक्षा का एक साधन है,
सदियों से इसका प्रचलन है।

अलीगढ़ के ताले प्रसिद्ध है,
अब तो कई जगह बनते हैं।

ताला अपनी चाबी से खुलता है,
नंबरों वाला ताला भी आता है।

चाबी सदा संभाल कर रखना,
इधर-उधर कही खो न देना।

~ ओमप्रकाश बजाज

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …