अखिल विश्व की आन है ताज,आगरा की तो शान है ताज।
शाहजहाँ ने इसे बनवाया,
मुमताज प्रेम सर चढ़ाया।
संगमरमर भी लगा सफेद,
समझ न आये इसका भेद।
अमर प्रेम की है निशानी,
सोए इसमें राजा रानी।
देखने इसे पर्यटक आएं,
दाँतों तले ऊँगली दबाएं।
विश्व धरोहर यह कहलाता,
ताजमहल तो सब मन भाता।
Kids Portal For Parents India Kids Network