तारे - ओम प्रकाश बजाज

तारे – ओम प्रकाश बजाज

टिम – टिम टिमटिमाते तारे,
जगमग-जगमग जगमगाते तारे।

नीली सी चादर पर लेटे जैसे,
मुस्कुराते खिलखिलाते तारे।

तारों से है आकाश की शोभा,
चाँद का साथ निभाते तारे।

ध्रुव तारे का विशेष नाम हैं,
अनेक नामों से जाते पुकारे तारे।

चिंता में जिन्हे नींद न आती,
रात काटते गिन-गिन तारे।

सितारा तर्क भी कहलाते,
हमेशा से साथ हमारे तारे।

~ ओम प्रकाश बजाज

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …