नया वर्ष मंगलमय सबको – डॉ. यशोधरा राठौर

Shri Ganesh Jiनया वर्ष मंगलमय सबको
नई किरण-सा हो यह वर्ष
ऋद्धि-सिद्धि दे हमें गणपति
भैरवी दे नूतन उत्कर्ष

नए वर्ष का नया सुमन
मुसकाए सबके जीवन में
भरी रहे माता की गोदी
खिले सभी का भाग्य सुमन

वनिता का सिंदूर अमर हो
पुलकित हो जन-जन का मन
जुड़ा रहे भाई भाई से
नहीं किसी में हो अनबन

∼ डॉ. यशोधरा राठौर

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …