ना धिन धिन्नापढ़ते हैं मुन्ना
ता-ता थैया
आ जा भैया
ता थई ता थई
ना भई ना भई
धिरकिट धा तू,
सिर मत खा तू
धिन तक धिना
झटपट रीना
धा धा धा धा
अब क्या होगा
धिरकिट धिरकिट
गिरगिट! गिरगिट!
धा धिना धिना धिना
वो देखो दीनू बिना
धा धिना नाती नक
भैया गया है थक
धक – धिन्ना धा धिनक
इमली गयी है पक
ना तिन्ना तिरकिट तान
कहना तू मेरा मान
धिरकिट धिरकिट धिन
धा जाऊंगा मैं वहां
तिरकिट तिरकिट तिन ता
चल जा तू झटपट आ
ना तिन तिन्ना ना धिन धिन्ना
बस्ता पटक कर दौड़े मुन्ना
धागे-तिरकिट तूना-कत्ता थीं तृक धिना
भागे सरपट दीनू टिल्लू रीना मीना !
Kids Portal For Parents India Kids Network