छोड़ कर दुनियां कहीं अब चल मियाँ
रात बिजली ने परेशां कर दिया
सुबह धोखा दे गया है नल मियाँ
लग रही है आग देखे जाइये
पास तेरे जल नहीं तो जल मियाँ
लाख वे उजले बने फिरते रहें
कोठरी में उनके है काजल मियाँ
आज ये दल कल नया परसों नया
देश अपना बन गया दल दल मियाँ
आप पहले बाढ़ तो बुलवाइए
बाद में हम ढूंढ लेंगे हल मियाँ
इंडियन हो टल का मतलब साफ है
इंडियन यदि आप हो तो टल मियाँ
दस समोसे खा के वे यह कह गए
आज छोड़ो फिर मिलेंगे कल मियाँ
Kids Portal For Parents India Kids Network