नाचें-कूदें गलबहियां डाल।
तरह-तरह के साज बजाएं,
देशप्रेम के गीत गाएं।
झगड़ा-टंटा करे न भाई,
मन में इनके हो सच्चाई।
खेल-खेल में धूम मचाएं,
एक स्वर से गाना गाएं।
आँखों के बन जाएँ तारें,
तब तो होंगे पो वारे।
कहे ‘प्रसाद’ देखो खेल,
कैसे बढ़ता इनका मेल।
Kids Portal For Parents India Kids Network