आसमान – गोविन्द भारद्वाज

नीला-नीला आसमान है,
नीचे सुन्दर एक जहान है।

बादल रहते इसके संग,
कितना अच्छा इसका संग।

पंछी ऊँची उड़ान भरे
भला इनका भगवान करे।

चाँद-तारों का है यह घर,
सूरज रहे लटका दिन-भर।

छिपा इसमें खगोल बड़ा,
पीछे इसके भूगोल बड़ा।

इसे छूने का अरमान है,
नीला-नीला आसमान है।

∼ गोविन्द भारद्वाज

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …