दुनिया का सबसे बड़ा पैट स्टोर - World's Biggest Pet Store

दुनिया का सबसे बड़ा पैट स्टोर – World’s Biggest Pet Store

पांच की उम्र में उनके पास एक गियूना पिग था। इसके बाद सालामैंडर, कीट तथा कछुआ उनके पालतू जानवर बन गए। बाद में उन्हें 200 तोते मिले।

13 का होने पर उन्होंने तोते तथा अन्य पक्षियों को पालने तथा प्रजनन के लिए लाइसैंस हेतु आवेदन कर दिया। उनके स्टोर में कुर्तो के पट्टे, मछलियों के भोजन, बिल्लियों के बिस्तर उपलब्ध हैं। उनके यहां बीटल्स, गिरगिट जैसे जीव भी हैं।

Fishes section at Pet Store

उनके यहां पालतू जानवर खरीदने के साथ-साथ कई लोग जानवरों को देखने के लिए भी पहुंचते हैं। स्टोर देखने की कोई फीस नहीं है। गत वर्ष उनके स्टोर को देखने के लिए आने वालों की संख्या 10 लाख रही। खास बात है कि करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित डुइस बर्ग चिड़ियाघर को देखने वालों की संख्या भी करीब इतनी ही थी। हालांकि, कुछ लोग इस पैट स्टोर की यह कहते हुए आलोचना करते हैं कि वह हर तरह के छोटे जानवर की आपूर्ति करते हैं परंतु हर तरह के जानवर को घर पर पालना सरल नहीं होता तथा कुछ तो जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

स्वयं नोर्बर्ट के साथ स्टोर में ही कुछ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक बार लॉयनफिश ने अपना जहरीला कांटा उनके अंगूठे में मार दिया था। यह मछली केवल 10 सैंटीमीटर लम्बी होती है। इसलिए 125 किलो वजनी नोर्बर्ट ने पहले तो उसके डंक को गम्भीरता से नहीं लिया परंतु कुछ देर में ही उन्हें अंगूठे पर तेज जलन महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गए।

इलाज से वह ठीक हो गए और तुरंत पैट स्टोर का काम देखने पहुंच गए। 61 वर्षीय नोर्बर्ट की फिलहाल रिटायर होने को कोई मंशा नहीं है।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …