List of countries who have honored Indian Prime Minister

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 20+ देश कर चुके हैं सम्मानित

‘यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान’: PM मोदी को साइप्रस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, 11 साल में भारतीय प्रधानमंत्री को 20+ देश कर चुके हैं सम्मानित; जानिए सबके बारे में

पीएम मोदी को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान गैंड ‘क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3’ से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में पूरा समर्थन का भरोसा दिया है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान गैंड ‘क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3’ से सम्मानित किया है। उम्मीद की जा रही है कि ये सम्मान भारत और साइप्रस के संबंधों को नई ऊँचाईयाँ देगा। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी के साथ मिलकर मीडिया से बात की और आतंकवाद के खिलाफ जंग में पूरा समर्थन का भरोसा दिया।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 20+ देश कर चुके हैं सम्मानित

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ जनता का सम्मान है, इसलिए वो ह्रदय से आभार जताते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ” मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच दोस्ताना संबंधों और साझा मूल्यों को समर्पित करता हूँ।”

पीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊँचाईयाँ छूएगी। उन्होंने कहा, ” हम न सिर्फ अपने देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे बल्कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित वैश्विक माहौल को बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

सीमा पार आतंकवाद पर बोले पीएम मोदी

सीमा पार आतंकवाद के निपटने में भारत के रुख का साइप्रस ने समर्थन किया है। पीएम ने इसके लिए साइप्रस का आभार जताया। आतंकवाद, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए रियल टाइम इंफोर्मेशन एक्सचेंज का मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, “हम अगले 5 सालों में एक ठोस रोड मैप तैयार करेंगे और इसको हकीकत में तब्दील करने के लिए द्विपक्षीय प्रोग्राम बनाएँगे। साइबर सिक्योरिटी पर अलग से बातचीत होगी।”

पीएम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में रिफॉर्म्स को लेकर दोनों देश सहमत हैं और साइप्रस भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है। साइप्रस में योग और आयुर्वेद को काफी प्रोत्साहित किया गया है। साइप्रस भारतीय टूरिस्टों का अब पसंदीदा जगहों में एक हो गया है।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर जताई चिंता

पीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्ष को लेकर दोनों देश चिंतित हैं। इसका असर न सिर्फ उन देशों पर पड़ रहा है जो इसमें शामिल हैं, बल्कि दुनिया के बाकी देश भी इससे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ” ये युग अब युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और समाधान के साथ मानवता का है।”

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 20 से ज्यादा देश कर चुके हैं सम्मानित

इतिहास में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भारतीय नेता पीएम मोदी हैं जिन्हें 21 देशों ने सम्मानित किया है।

  • सऊदी अरब ने 2016 में ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ से सम्मानित किया।
  • अफगानिस्तान ने 2016 में ‘स्टेट आर्डर ऑफ़ ग़ाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान’ से सम्मानित किया।
  • फिलिस्तीन ने 2018 में ‘ग्रैंड कॉलर’ से सम्मानित किया।
  • मालदीव ने 2019 में ‘निशान इज्जुद्दीन’ से नवाजा।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया।
  • बहरीन ने 2019 में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से नवाजा।
  • अमेरिका ने 2020 में ‘लीजन ऑफ मेरिट’ की सर्वोच्च डिग्री से सम्मानित किया।
  • फिजी ने 2023 में सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया।
  • पापुआ न्यू गिनी ने 2023 में ‘ऑर्डर ऑफ लोगोहू ‘ से नवाजा।
  • मिस्र ने 2023 में ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया।
  • फ्रांस ने 2023 में ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया ।
  • ग्रीस ने 2023 में ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से नवाजा गया।
  • भूटान ने 2024 में ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया।
  • रूस ने 2024 में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द ए पोस्टल’ से नवाजा।
  • नाइजीरिया ने 2024 में ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया।
  • डोमिनिका ने 2024 में ‘ डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर ‘ से सम्मानित किया।
  • गुयाना ने 2024 में ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया।
  • कुवैत ने 2024 में ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ से नवाजा।
  • रूस ने 2024 में ‘ग्रैंड क्रॉस विद कॉलर’ से सम्मानित किया।
  • बारबाडोस ने 2025 में ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा।
  • मॉरीशस ने 2025 में ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार और की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा।
  • श्रीलंका ने 2025 में ‘मित्र विभूषण’ अवॉर्ड से नवाजा।
  • साइप्रस ने 2025 में ‘क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3’ से नवाजा।

Check Also

Janmashtami Recipes: Krishnashtami Food Items

Janmashtami Recipes And Food Items

Janmashtami Recipes: On the occasion of Janmashtami, people relish on umpteen varieties of dishes. Explore …