सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI Vs महाराष्ट्र सरकार एवं मुंबई पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI V महाराष्ट्र सरकार, पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच करेगी CBI, महाराष्ट्र सरकार करे मदद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रिया को झटका

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को भी सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जाँच सीबीआई (CBI) करेगी और महाराष्ट्र सरकार को इसमें मदद करनी है। सीबीआई (CBI) इस मामले में नया केस जल्द रजिस्टर कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को भी सही ठहराया है। सारा विवाद इसी बात को लेकर था कि बिहार में इस केस को क्यों ले जाया गया और इसे वापस ट्रांसफर किया जाए। साथ ही मुंबई पुलिस को जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। ख़बरों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है।

Sushant Case: Top Mumbai Police Officers in CBI Net | Dr. Manish Kumar | Capital TV

बता दें कि सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया के व्यवहार से ये बात स्पष्ट हो गई है। जैसे ही सुशांत से रिया की जरूरतें पूरी हो गईं, उन्होंने सुशांत को अपनी जिंदगी से निकाल बाहर किया। विकास ने आरोप लगाया कि सुशांत कमरे में सोते रहते थे और रिया अपने दोस्तों के साथ पार्टियों में मशगूल रहती थी।

Sushant Case: CBI Team Starts Probe in Mumbai | Anju Pankaj | Capital TV

Check Also

क्रिसमस से पहले की शाम 1 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, PM मोदी को भी न्योता

क्रिसमस से पहले की शाम 1 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, PM मोदी को भी न्योता

हिन्दू संगठन को अनुमति नहीं दे रहा पश्चिम बंगाल का प्रशासन कोलकाता में सामूहिक गीता …