यूनाइटेड किंगडम के इस पेड़ पर सिक्के लगाने से पुरी होती है मनोकामनाएं

यूनाइटेड किंगडम के इस पेड़ पर सिक्के लगाने से पुरी होती है मनोकामनाएं

हाइलैंड: यूनाइटेड किंगडम के हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट में स्थित एक ऐसा अनोखा पेड़ है जो पैसों से लदा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेड़ 1700 साल पुराना है और ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ है। और देखने में अद्भुत प्रतीत होता है। इस पेड़ की इतनी चर्चा है कि जिसे लेकर कई तरह की बातें की जाती है। कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का साया है, तो कोई कहता इसमें इश्र्वर का वास है। लेकिन असल में इसकी वास्तविकता कुछ ओर ही है।

सिक्के लगाने से पुरी होती है मनोकामनाएं

दरअसल, इंसान अपने जीवन में तरक्की के लिए इस पेड़ पर सिक्के और गिफ्ट लेकर जाते है, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान जीवन में और तरक्की करता है। तस्वीर में आप साफ देख सकते है कि पेड़ के सभी भागों में सिक्के लगे हुए है। इस पेड़ पर किसी एक देश का नहीं बल्कि दूसरे देश का पैसा भी लगा दिख रहा है। जो लोग लगा कर जाते है।

सालों साल बना रहता है रिश्ता

इस पेड़ में सिक्के लगाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यही कारण है कि इस पेड़ में अलग-अलग करैंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक मान्यता है कि यहां पर सिक्के लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है।

Check Also

The End of Oak Street: 2026 Anne Hathaway Science Fiction Survival Film

The End of Oak Street: 2026 Anne Hathaway Science Fiction Survival Film

Movie Name: The End of Oak Street Directed by: David Robert Mitchell Starring: Anne Hathaway, …