The India House: 2023 Bollywood Period Film

The India House: 2024 Bollywood Period Film Trailer, Review

साउथ एक्टर राम चरण ने द इंडिया हाउस फिल्म की शूटिंग शुरू की – पहले की मंदिर में पूजा, फिर लिया गजानन से आशीर्वाद:

एक और धमाकेदार फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग शुरू, एक्टर राम चरण ने वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार राम चरण ने इस फिल्म को लेकर लिखा, “ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक भारतीय कहानी #TheIndiaHouse को लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूं”। मुझे विश्वास है कि इस प्लैनेट पर हर किसी को फिल्म पसंद आएगी।

द इंडिया हाउस फिल्म की शूटिंग शुरू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार फिल्म के लिए शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का नाम ‘द इंडिया हाउस’ है। इस फिल्म में निखिल सिद्दार्थ और अनुपम खेर नजर आएँगे। फिल्म की शुरुआत हम्पी में हुई है जिसकी जानकारी फिल्म साउथ एक्टर राम चरण ने खुद दी है।

‘द इंडिया हाउस’ फिल्म के जरिए राम चरण फिल्म प्रोडक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने फिल्म शुरू होने पर पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही पूजा सेरेमनी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की।

ये पूजा हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में आयोजित हुई थी। इसमें फिल्म से जुड़े लोगों को भगवान का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। वीडियो में एक हाथी सभी को माला पहनाकर उन्हें आशीर्वाद देता दिखता है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

X पर टीम को बधाई देते हुए राम चरण ने लिखा, “ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक भारतीय कहानी #TheIndiaHouse को लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।” मुझे विश्वास है कि इस प्लैनेट पर हर किसी को फिल्म पसंद आएगी।

बता दें कि द इंडिया हाउस एक पैन इंडिया फिल्म है। इसमें नजर आने वाले निखिल पहले कार्तिकेय-2 में नजर आ चुके हैं। ऐसे में राम चरण के फैंस और निखिल सिद्धार्थ दोनों के फैंस को फिल्म आने का इंतजार है।

Check Also

Ramayana: 2026 Hindi Epic Drama Film Trailer, Review & Songs

Ramayana: 2026 Hindi Epic Drama Film Trailer, Review & Songs

Movie Name: Ramayana Directed by: Nitesh Tiwari Starring: Ranbir Kapoor, Ravi Dubey, Sai Pallavi, Sunny …