Feng Shui good luck items

जीवन में लाएं ‘गुड लक’

इंसान का हर समय एक जैसा नहीं होता और परेशानियां हर किसी के जीवन में होती हैं। लेकिन कई बार ऐसा लगता है मानो मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हों। ऐसे में अगर आपको भी लाइफ में ‘गुड लक’ का इंतजार है तो फेंगशुई की इन चीजों को अपने घर और कार्यक्षेत्र में जगह दें। हो सकता है आपका भी वक्त बदल जाए-

1लाफिंग बुद्धा: लाफिंग बुद्धा की मूर्ति फेंगशुई में बहुत शुभ मानी जाती है। उसे अपने ड्राइंग रूम में ठीक सामने की ओर रखें ताकि घर में प्रवेश करते ही आपकी नजर सबसे पहले उस मूर्ति पर पड़े। साथ ही यह खुशहाली और धन-दौलत का भी प्रतीक है। इसको यदि घर की तिजोरी में रखा जाए तो धन में तेजी से वृद्धि होती है।

2लकी बैंबू: फेंगशुई के अनुसार लकी बैंबू का पौधा घर या ऑफिस के माहौल में संतुलन पैदा करता है और गुडलक और तरक्की का भी प्रतीक है। ये उस जगह रहने और काम करने वाले लोगों को तनाव से दूर रखता है और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

3विंड चाइम: फेंगशुई में विंड चाइम को शांति और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। शुभ लाभ प्राति और सौभाग्य के लिए ड्राइंग रूम में प्रवेश द्वार के कोने पर दाएं हाथ की ओर छह छड़ वाली विंड चाइम लटकाना फेंगशुई के अनुसार शुभ फलदायक है।

4क्रिस्टल बॉल: इसे ईशान या उत्तर दिशा में रखने से काम करने की क्षमता बढ़ती है और व्यवसाय में चमत्कारिक वृद्धि होती है।

5लव बर्ड्स: लव ब‌र्ड्स या बत्तख के जोड़ों के चित्र या मूर्ति को बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम कोने में रखा जाना चाहिए। इससे जीवन में प्रेम-पूर्ण सामंजस्य स्थापित करने में मदद मिलती है और दंपति के संबंध मधुर बनते हैं।

6कछुआ: फेंगशुई के अनुसार कछुआ आयु को बढ़ाने वाला और जीवन में प्रगति के बेहतर अवसरों में वृद्धि करने वाला है। यदि धातु से बने कछुए को पानी से भरे बर्तन में घर की उत्तरी दिशा में रखा जाए तो इससे आपकी आयु बढ़ने के साथ ही जीवन में प्रगति के अवसर भी मिलेंगे।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …