वार्षिक टैरो राशिफल

2026 वार्षिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार कैसा रहेगा साल 2026

वार्षिक टैरो राशिफल 2026: टैरो कार्ड्स से जानें साल 2026 में अपनी क‍िस्‍मत का हाल

वार्षिक टैरो राशिफल: साल 2026 में गुरु गोचर से अचानक लाभ पाएंगे मेष सहित 5 राशियों के लोग, जानें मेष से मीन तक वार्षिक राशिफल टैरो कार्ड्स से

Tarot Horoscope 2026: साल 2026 में ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव होंगे। साल 2026 में गुरु का गोचर कर्क और फिर सिंह राशि में होगा, जबकि शनि वक्री मार्गी चाल चलते रहेंगे। ग्रहों के इस योग संयोग के बीच टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मेष, कर्क सहित कई राशियों के लिए साल 2026 कई तरह के बदलाव लेकर आने वाला है। यह साल आपको लाभ के साथ साथ तरक्की लेकर आने वाला है। आपको अचानक धन लाभ होगा। पढ़ें टैरो वार्षिक राशिफल 2026 विस्तार से।

Tarot Card Reading: साल 2026 में ग्रहों की बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इस साल गुरु का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। इस साल गुरु 1 जून को कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं, अतिचारी चाल से चलते हुए गुरु 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, साल भर शनि भी वक्री मार्गी चाल से चलते रहेंगे। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि साल 2026 में ग्रह गोचर के प्रभाव से मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही समाज में भी नई पहचान और भाग्य का साथ मिलेगा। टैरो कार्ड्स की अनुसार, साल 2026 में कन्या राशि सहित कई राशियों को तनाव और थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा। पढ़ें टैरो कार्ड्स से वार्षिक राशिफल।

मेष टैरो वार्षिक राशिफल 2026: सामाजिक पहचान मजबूत होगी

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए साल 2026 की शुरुआत में शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश होने साथ ही जिम्मेदारियां बढ़ाएगा। इस साल आप अपने सभी अधूरे कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके लिए तरक्की के रास्ते और अधिक मजबूत होंगे। मेष राशि वालों को इस समय वरिष्ठ लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभ देगा। वहीं, इस साल की शुरुआत में गुरु के मार्गी होने के बाद से आपको पारिवारिक निर्णय आगे बढ़ेंगे। साथ ही आपका धन से जुड़े मामलों में सुधार भी होगा। जून में गुरु के कर्क राशि में गोचर होने के साथ ही आप जमीन या वाहन आदि की खरीद के मामले में सक्रिय होंगे। साथ ही आपके घर परिवार में सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। माह के मध्य तक पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सहयोग भी मिलेगा। शनि का वक्री चाल होने के बाद आप पुरानी डील पर फिर से विचार विमर्श कर सकते हैं। साल आगे बढ़ने के साथ सामाजिक पहचान मजबूत होगी।

वृषभ टैरो वार्षिक राशिफल 2026: नए रास्ते खुलेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए साल 2026 कर्म, निर्णय और व्यवहारिक बदलाव लेकर आने वाला साल है। इस की शुरुआत में मंगल का गोचर होने के साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी। साथ ही आप कार्यस्थल पर एक जिम्मेदार अच्छे से निभाएंगे। आपकी मेहनत का सीधा असर प्रतिष्ठा पर दिखेगा। इस साल आप अपने कार्यों को नई अपेक्षाओं को गंभीरता से निभाएंगे। आप इस साल पारिवारिक परंपराओं और पुराने विचारों से दूरी बनाकर अपने तरीके से आगे बढ़ने की सोच मजबूत करेंगे। जून के इस माह के बाद राहु के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही आपका सामाजिक दायरे में बदलाव आएगा। आपके सभी रुके हुए निजी कार्य आगे बढ़ेंगे। आपकी बोलचाल और समझौते करने की शैली में बदलाव आएगा। जिससे काम निकालने के नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन टैरो वार्षिक राशिफल 2026: आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए साल 2026 में आप नई योजनाओं पर काम शुरु कर सकते हैं। मंगल का गोचर के साथ ही आप नए काम शुरू करेंगे। साथ ही आपकी कार्यक्षेत्र में एक अलग और नई पहचान बनेगी। आप बातचीत के माध्यम से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको सलाह है कि इस बात का विशेष ख्याल रखें कि हर बात को तुरंत कहना जरूरी नहीं है। अगस्त के माह की शुरुआत से मंगल का मिथुन राशि में गोचर आपकी सक्रियता बढ़ाएगा। आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। गुरु की अतिचारी चाल से सिंह राशि में गोचर होने के साथ ही आपको नई सामाजिक पहचान मिलेगा। साथ ही इस पूरे साल आपको सीखने, और विचारों को धरातल पर उतारने के अवसर मिलेंगे। जीवन में दिशा अधिक स्पष्ट रूप से आगे बढ़ेगी और निर्णयों में मजबूती आएगी।

कर्क टैरो वार्षिक राशिफल: निजी फैसलों में मजबूती आएगी

टैरो कार्ड्स की ग कर्क राशि के लोगों के लिए साल 2026 आपके जीवन में निजी प्राथमिकताओं में बदलाव लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरुआत में मंगल के मीन राशि में गोचर से आप अपने सभी काम आसानी से शुरु कर पाएंगे। आपको सलाह है कि अपने खर्च और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक सजग रहकर काम करें। आपका जीवन अब तेज रफ्तार पकड़ेगा। राहु का मकर राशि में गोचर करने से आपके संबंधों के दायरे में बदलाव होगा। यह साल आपको तय करने में मदद करेगी की आपको किसके साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा। वहीं, साल के अंत में शनि के वक्री मार्गी होने से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्यों में स्थिरता आएगी। साथ ही जिम्मेदारियों का बोझ कम होगा। पूरे वर्ष जीवन की प्राथमिकताएं धीरे धीरे बदलेंगी और निजी फैसलों में मजबूती आएगी।

सिंह टैरो वार्षिक राशिफल: आपको सफलता मिल सकती है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि साल 2026 सिंह राशि के लोगों के लिए सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा। आपका सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और आपके मान सम्मान से जुड़े फैसलों पर आगे चलेंगे। मंच, पद या अधिकार से जुड़ी भूमिका निभाएंगे। इस साल आप अपने काम की मदद से एक नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। वर्ष के अंतिम हिस्से में मंगल के सिंह राशि में गोचर होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। यह साल आपको नई पहचान दिसा सकता है। हालांकि, जब केतु का नक्षत्र परिवर्तन होगा तब आपको अपने छवि को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। अपने काम और काम को लेकर सतर्क रहेंगे तो साल के अंत तक आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या टैरो वार्षिक राशिफल 2026: अटके काम आसानी से बनेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2026 आपके कामों में रफ्तार लेकर आएगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के बल पर पहचान मिलेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उतनी ही कार्य स्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। साथ ही वर्ष के पहले हिस्से में गुरु का वक्री से मार्गी होना अटके हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मई के महीने में शनि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही आपके काम करने की तरीकों में अनसुना आएगा। हालांकि. मंगल के मिथुन राशि में गोचर होने के साथ ही अगस्त के महीने में आप अपने कामकाज को लेकर काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। जब गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर होगा तब मेहनत और समय की समझ से आप खुद को काफी व्यवस्थित महसूस करेंगे।

तुला टैरो वार्षिक राशिफल 2026: मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए साल 2026 खुद को अच्छा साबित करेगा। साथ ही गुरु की वक्री मार्गी चाल से आपको इस साल अपने सभी पुराने मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। साथ ही इस साल आपके कार्यस्थल पर आपको प्रगति पाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर होने के साथ ही जून महीने के आसपास राहु आपकी महत्वाकांक्षाओं को एक नया ही रूप देंगे। इस महीने आप पर कई पेशेवर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपका अपने काम के बदौलत नाम भी बनेगा। वर्ष के अंतिम हिस्से में केतु का कर्क राशि में गोचर निजी जीवन की प्राथमिकताओं को बदलेगा और सीमित दायरे में काम करने की सोच मजबूत करेगा।

वृश्चिक टैरो वार्षिक राशिफल: अधिक प्रभावशाली रहेगा सप्ताह

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के अंदर साहस और रणनीति और जोखिम भरे निर्णयों का वर्ष रहेगा। वर्ष की शुरुआत में मंगल के मकर राशि में गोचर करना कामकाज में तेजी लेकर आएगा। साथ ही आपको सलाह है कि पुराने लेनदेन को गति मिलेगी। रुका हुआ सभी पैसा वापस मिलेगा। राहु का गोचर इस साल आपको अचानक लाभ के अवसर देने वाला है। हालांकि, मंगल का गोचर आपके लिए अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला है। साथ ही आपको ऐसी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसमें आप अपना नेतृत्व क्षमता के अनुसार काम कर पाएंगे। आपके जीवन की दिशा पहले से अधिक प्रभावशाली होगी।

धनु टैरो वार्षिक राशिफल 2026: आप आसानी से फैसले ले पाएंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए साल 2026 नई चीजें सीखने वाला साल है। आप अपने जीवन जीने के तरीके में बदलाव लेकर आएंगे। इस वर्ष की शुरुआत में मंगल का मीन राशि में गोचर योजनाओं को व्यावहारिक रूप देगा और रुके हुए घरेलू कामों को गति देगा। आपको कोशिश करनी है कि आप अपने समय और साधनों का सही से उपयोग करें। वर्ष के पहले हिस्से में केतु का मघा नक्षत्र में गोचर पुराने विचारों और परंपरागत सोच से दूरी बनवाएगा आपकी सोच में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, साल के अंतिम दिनों में शनि की वक्री मार्गी चाल आपके ऊपर से दबाव को मक करेगी और आप आसानी से फैसले ले पाएंगे।

मकर टैरो वार्षिक राशिफल 2026: भाग्य की नींव तैयार होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को साल 2026 में मेहनत, अधिकारी में वृद्धि होगी यह साल अपनी करियर और योजनाओं को आकार देने का वर्ष है। वर्ष की शुरुआत में मंगल का मकर राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और अधूरे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का अवसर देगा। इस समय मकर राशिवालों के नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। गुरु की वक्री मार्गी चाल से आपके सभी अटके आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, शनि के रेवती नक्षत्र में गोचर होने से काम के बोझ को बढ़ाएगा। धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर महत्वाकांक्षाओं को नई दिशा देगा और बड़े लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ेंगे। यह साल आपके भाग्य की नींव तैयार होगी।

कुंभ टैरो वार्षिक राशिफल 2026: नए तरीकों से काम करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 में कुंभ राशि के लोगों को अपनी सोच में बदलाव के साथ साथ सामाजिक दायरे को नए रूप देने का वर्ष है। वर्ष की शुरुआत में मंगल का कुंभ राशि में गोचर कामकाज में तेजी लाएगा। आपके सभी अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या अधिक सक्रिय बनेगी। इस समय आपको नए तरीकों से काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने काम करने के तरीकों से अच्छे अवसर हासिल करेंहे। आपको इस साल एक अलग ही पहचान मिलने वाली है। वर्ष के अंतिम भाग में शनि का वक्री से मार्गी होना लंबे समय से चल रही उलझनों को सुलझाने और काम की गति स्थिर रूप से आगे बढ़ेगी।

मीन टैरो वार्षिक राशिफल 2026: आदतों पर थोड़ा काबू रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए साल 2026 आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जिम्मेदारी से आपको फैसले लेने होंगे। वर्ष की शुरुआत में शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश काम और निजी जीवन दोनों में गंभीरता बढ़ाएगा। साथ ही आपके निजी जीवन दोनों में गंभीरता बढ़ाएगा। आपको सलाह है कि इस साल अपने काम करने की आदत को टालने की आदत पर थोड़ा काबू पाएं। इस साल की शुरुआत में केतु का मघा नक्षत्र में गोचर पुरानी आदतों और सोच से दूरी बनवाएगा। आप अपने दम पर फैसले लेंगे। मंगल का मीन राशि में गोचर रुके हुए कामों को आगे बढ़ाया और पहल करने का अवसर देगा, जिससे रोजमर्रा के कार्य तेज होंगे। शनि का वक्री से मार्गी होना लंबे समय से चल रहे दबाव को कम करेगा और योजनाओं को स्थिर दिशा देगा

~ ज्योतिष विशारद ‘श्री राधा वल्लभ मिश्रा

Check Also

साप्ताहिक टैरो राशिफल - Weekly Tarot Predictions

साप्ताहिक टैरो राशिफल 02 – 08 मार्च 2026: March Weekly Horoscope Tarot Reading

मार्च साप्ताहिक टैरो राशिफल: टैरो रीडिंग (Tarot Reading in Hindi) एक प्राचीन भविष्यसूचक प्रणाली है …