वार्षिक राशिफल 2026: वार्षिक राशिफल 2026, सद्गुरु से जानिए पूरे साल की भविष्यवाणी, गुरु,शनि राहु और केतु के प्रभाव से कैसा बीतेगा वर्ष 2026
Varshik Rashifal 2025: 2026 का वार्षिक राशिफल, सद्गुरु की गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी रैाशियों के लिए कैसा रहेगा। जबकि इस साल शनि का गोचर पूरे वर्ष मीन राशि में होगा। और राहु इस वर्ष कुंभ राशि में करेंगे संचार जबकि केतु सिंह राशि में होगे और सबसे खास है इस साल गुरु का गोचर जो एक ही साल में तीन राशियों में भ्रमण करेंगे। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों पर ग्रहों के स्वर्ण,रजत, ताम्र और लौह पाए का कैसा रहेगा प्रभाव जानें अपना 2026 राशिफल।
वार्षिक राशिफल 2026 की गणना बताती है कि इस साल कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढेसाती रहेगा। लेकिन इस साल गुरु तीन राशियों में गोचर करेंगे जो एक दुर्लभ स्थिति है। इस पर शनि मीन राशि में पूरे साल भ्रमण करेगे। जबकि राहु कुंभ मे और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में यह वर्ष मेष से लेकर मीन तक सभी राशियो के लिए कैसा रेहगा, जानें अपना वार्षिक राशिफल 2026…
मेष राशि वार्षिक राशिफल 2026: भाग्य को सलमा सितारे लगेंगे, शुभ समाचार पाएंगे
आपकी राशि का अधिपति और मनोगत ज्ञान का प्रदाता, मंगल, धनु में नई धुन सजायेगा, नया राग गाएगा, आपको बल देगा पर दिमाग भी गरम करेगा इसलिए आपको संयम से काम लेना होगा। मीन राशि में गतिमान शनि इस साल नए नए कारनामे का सूत्रपात करेगा। सुख सुविधाओं पर धन खर्च होगा। विदेश यात्राओं और विदेशी मामलों में भी जेब हल्की होगी। स्वर्ण पाद का एकादश राहु-कुंभ में और पंचम केतु-सिंह में आगे बढ़ेंगे, जेब गर्म करेंगे। स्वर्णपाद का बृहस्पति कर्क राशि में बैठकर धर्म कर्म में रुचि बढाएगा जिससे आपकी उलझनों में कमी आएगी। 1 जून 2026 को जब गुरु कर्क में वापस आएंगे तब वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में की वजह से आप उलझन महसूस करेंगे। 31 अक्टूबर को ताम्रपाद के पंचम गुरु जब सिंह में जाएँगे, भाग्य को सलमा सितारे लगाएंगे। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2026 मेष राशि के लिए आत्मसंयम और साहस का संयुक्त अध्याय है। यह साल आपको दौड़ने से अधिक ठहरकर सोचने की सीख देगा। यह वर्ष मेष को योद्धा से साधक बनने की ओर ले जाएगा, जहाँ विजय बाहरी नहीं, भीतर की होगी। छात्रों को शिक्षा में उलझन का सामना करना होगा। करियर में प्रगति होगी।
- मेष राशि के लिए 2026 उपाय: लाल वस्तुओं का दान, गुड़ का जल प्रवाह और क्रोध पर अंकुश इस साल मेष की उग्रता को साहस में बदल देंगे।
- शुभ रंग: गहरा लाल
- शुभ अंक: 1, 2, 9
वृषभ राशि वार्षिक राशिफल: सुख बढ़ेगा, भौतिक आनंद नए सोपान चढ़ेगा
वृषभ राशि के जातको के लिए साल 2026 अनोखे ज्ञान और भान से जीवन की चादर पर अनोखी बुनावट करेगा। और राशि स्वामी शुक्र नए रंग को सजाएगा। शनि गुरु की राशि मीन में विराजकर आपको ज्ञान विज्ञान की ओर ले जाएंगे। लौहपाद का एकादश शनि आपके ऊपर कवच बनाएगा। आर्थिक झमेलों में कमी आएगी। कर्ज चल रहा है तो उसे उसे उतारने के प्रयास सफल होंगे। रजतपाद का दशम राहु मीन और चतुर्थ केतु सिंह में गोचर करते हुए अचानक जेब भारी करेगा। कारोबार में विस्तार होगा। रजत चरण का तृतीय बृहस्पति कर्क राशि में दैहिक पीड़ा देग। हाथ और कंधे में कष्ट संभव है। क़ानूनी उलझन बढ़ सकती है और प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान लगा सकते हैं। 1 जून को गुरु कर्क में संचार करेंगे, ताम्रचरण का तीसरा गुरु कंधे और हाथ दुखाएँगे। 31 अक्टूबर को गुरु सिंह में जाएँगे, भूमि, भवन और वाहन से कष्ट पहुँचाएगा। आपके इरादों को बल और उम्मीदों को सम्बल मिलेगा। किसी नए करार से नई चेतना का संचार होगा। लेकिन कोई भरोसा तार तार भी होगा। सुख बढ़ेगा। भौतिक आनंद नए सोपान चढ़ेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2026 वृषभ राशि के लिए धीमी चाल से रचे जाने वाले चमत्कारों का वर्ष है। शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष अहम रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा की परिस्थितियाँ अनुकूल बनेंगी। कर्मक्षेत्र में परिश्रम की नींव पर सफलता की इमारत खड़ी होगी। करियर में मानसिक अंतर्द्वंद प्रकट होगा। नए अनुबंध से प्रचंड लाभ होगा। नया कारोबार पहले तनाव देगा, पर धीरे-धीरे लाभ बढेगा।
- वृषभ राशि के लिए 2026 के उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें और भोग-विलास में संयम लाएं।
- शुभ रंग: लाल, हरा
- शुभ अंक: 1, 2, 6
मिथुन राशि: स्वर्ण चरण का दूसरा गुरु आर्थिक लाभ देगा
वर्षारंभ में मिथुन राशि के स्वामी बुध धनु राशि में गतिशील है जिससे चुनौतियों का सूत्रपात होगा और अनुभवों की छेनी हथौड़ी से आपके अधरों पर लंबे समय तक रहने वाली मुस्कान आएगी। स्वर्ण पाद का दसवां शनि मीन में है जो नैतिक मार्ग से भटकाता है और किसी शॉर्ट कट या इधर उधर के प्रपंचों से लाभ दिलाता है। साथ ही किसी नए हुनर से फायदा कराता है, और यह संयोग आपके लिए बना हुआ है। लौह चरण का नवम राहु कुंभ में और तृतीय केतु सिंह में बैठ कर नए-नए गुण से ओतप्रोत करेगा, कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मानसिक क्षमता से आपकी जय जयकार होगी। लेकिन लौह पाद के प्रथम गुरु साल के आरंभ में चुनौतियों का पहाड़ लगाएंगे और आपके धैर्य की परीक्षा होगी। संतान के शिक्षा में विघ्न से अन्तर्मन उदास होगा। 1 जून को गुरु जब कर्क में कदम धरेगा, स्वर्ण चरण का दूसरा गुरु आर्थिक लाभ देगा। 21 अक्टूबर को जब गुरु सिंह में चरण धरेंगे, स्वर्ण चरण के तृतीय गुरु शारीरिक शक्ति में कमी करेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2026 मिथुन राशि के लिए विचारों की उड़ान और निर्णयों की परीक्षा का वर्ष है। यह समय आपको बोलने से अधिक सुनना और सोचने से अधिक चुनना सिखाएगा। यह वर्ष मिथुन राशि को बताएगा कि सच्ची चतुराई बिखराव में नहीं, संतुलन में है। वैसे मिथुन राशि के लिए शिक्षा और परीक्षा के लिए साल अच्छा है। प्रतियोगिता में तनाव के बाद हर्ष के संकेत मिल रहे हैं। करियर में नए अवसर अचानक दस्तक देंगे; लेखन, संचार, व्यापार और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष विशेष चमक लाएगा।
- मिथुन राशि के लिए 2026 के उपाय: बुधवार को गणपति की पूजा, इंद्रियों पर नियंत्रण का प्रयास, हरे रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
- शुभ रंग: हरा, लाल
- शुभ अंक: 1, 4, 5
कर्क राशि: लौह पाद का दूसरा गुरु आर्थिक लाभ दिलाएगा
कर्क राशि के लिए साल 2026 का भविष्यफल बता रहा है कि इस साल ताम्रचरण का नवम शनि मीन राशि में कदम बढ़ाएगा ऐसे में यह वर्ष आपके लिए आशा का दीप जलाएगा। ताम्र चरण का अष्टम राहु कुंभ में और द्वितीय केतु सिंह में बैठकर आँखें दिखा रहे हैं। ऐसे में आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। स्वर्ण पाद का द्वादश गुरु वक्री होकर मिथुन में संचार करते हुए आपकी राहों को कठिन बना रहे हैं ऐसे में करियर और काम में आपको उलझन का सामना करना होगा। जून से गुरु कर्क में संचार करेंगे और मानसिक झमेले में वृद्धि करेगे। लेकिन 31 अक्टूबर से गुरु के सिंह राशि में संचार से आपके लिए लाभ का संयोग बनेगा। लौह पाद का दूसरा गुरु आर्थिक लाभ दिलाएगा। कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2026 एक अंतर्मुखी परंतु फलदायी यात्रा का संकेत दे रहा है। यह वर्ष भावनाओं की गहराई को समझने और उन्हें संतुलित करने सलाह दे रहा है। किसी व्यर्थ के आरोप से पीड़ा होगी। मानसिक कश्मकश बना रहेगा। आंतरिक खूबियों से आपका रसूख बढ़ेगा। प्रतिष्ठा का सितारा फलक चढ़ेगा। शिक्षा के मामले में आपका मन उचाट होगा ऐसे में परीक्षा के परिणाम से तनाव मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश में लाभ होगा। लोन के मामले में साल चिंता दे सकता है।
- कर्क राशि के लिए 2026 के उपाय: सफेद गाय को चारा खिलाएं, शिवजी का अभिषेक करें, नियमित योग ध्यान करें।
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 1,3,9
सिंह राशि: अनावश्यक खर्च से बचना उत्तम होगा, करियर में प्रगति होगी
सिंह राशि के लिए 2026 की भविष्यवाणी बताती है कि, इस साल सिंह राशि के लोगों के जीवन में कुछ नए अवसर आएंगे। रजत चरण का अष्टम शनि मीन राशि में होकर सिंह राशि के जातकों को ढैया से उलझाएंगे भी और आप कभी-कभी परेशान और उदास भी नजर आएंगे। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि शनि शोध कार्यों में आपको प्रसिद्ध दिलाएंगे। मिथुन राशि में स्थिति गुरु साल के आरंभ में नए अवसर पैदा करेंगे। 1 जून को जब गुरु कर्क में चरण रखेंगे, तब लौह पाद के द्वादश गुरु घर की सुख शांति को प्रभावित करेंगे और शुभ कार्यों पर खर्च करवाएंगे। 1 अक्टूबर को जब गुरु सिंह में आएंगे तब स्वर्ण पाद के प्रथम गुरु धार्मिक यात्रा करवाएंगे। अनजाने में जिह्वा से निकली बातों से मान सम्मान की हानि हो सकती है। साल के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ बदलने लगेंगी। पुराने संबंधों की परीक्षा भी इसी काल में होगी, कुछ रिश्ते गहरे होंगे, तो कुछ दूरी की मांग करेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष संयम सिखाने वाला है; अनावश्यक खर्च से बचना ही उत्तम है। कुल मिलाकर 2026 सिंह राशि के लिए बाहरी चमक से अधिक आंतरिक परिपक्वता का वर्ष है। शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष निर्णायक सिद्ध होगा। परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में अपेक्षा से कहीं अधिक अनुकूल और संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- सिंह राशि के लिए 2026 के उपाय: सूर्य के उदय के समय कुछ क्षण मौन में खड़े होकर दिन की योजना बनाएं। तांबे के पात्र से सूर्यदेव को नियमित जल दें। लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 1, 3, 6
कन्या राशि: साल के उत्तरार्ध में आय के नए द्वार खुलते दिखाई देंगे
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025 बता रहा है कि यह वर्ष आत्मनिरीक्षण और सूक्ष्म साधना का काल बनकर आएगा। यह वर्ष आपको बाहरी शोर से हटाकर भीतर की अर्थव्यवस्था को दूर करने का अवसर देगा। शनि मीन राशि में चक्कर लगा रहे हैं और कन्या के लोगों मानसिक भटकाव दे रहे है। लौह चरण का सप्तम शनि परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित करेगा। स्वर्ण चरण के छठे राहु कुंभ और द्वादश केतु सिंह में विराजकर सुख-शांति और संतोष में वृद्धि करेंगे। गुरु मिथुन में वक्री है। साल के शुरू में रजत पाद का दशम गुरु करियर में तनाव देंगे। घर और वाहन से संबंधित मामलों में कष्ट होगा। 1 जून को जब गुरु कर्क में संचार करेंगे तो सुख के रंग भरेंगे। ताम्र चरण का एकादश गुरु रुके हुए कार्यों को गति देगा। 31 अक्टूबर को गुरु सिंह में आएँगे, ताम्र पाद के द्वादश गुरु शारीरिक और आर्थिक कष्ट दे सकते हैं। शिक्षा, लेखन, शोध और सेवा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस साल पारिवारिक संबंधों में शब्दों की चूक मनभेद का कारण बन सकती है इसलिए सोच समझकर बोलना चाहिए। अनुशासित दिनचर्या आपके लिए जरूरी है। शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके लिए उत्तम प्रतीत हो रहा है। परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम पाएंगे। आर्थिक मामलों में साल के उत्तरार्ध में आय के नए द्वार खुलते दिखाई देंगे।
- कन्या राशि के लिए 2026 के उपाय: रोगियों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सहायता से भाग्यबल बढ़ेगा।
- शुभ रंग: हरा, लाल
- शुभ अंक: 1, 5, 3
तुला राशि: करियर में दबाव और तनाव कुछ समय के लिए दिखेगा
तुला राशि के लिए 2026 का वार्षिक राशिफल बता रहा है कि इस साल ताम्रपाद के छठे शनि मीन राशि में स्थित होकर आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे और पहले से कर्ज चल रहा है तो इससे आपको राहत दिलाएंगे। करियर में आपके तरक्की होगी। लौहपाद का पंचम राहु कुंभ राशि में और एकादश केतु सिंह राशि में कारोबार को धार देगा और आपका काम रफ्तार पकड़ेगा। जेब में नोटों की तपिश से साल आपका आनंदित होगा। साल के आरंभ में गुरु टेढ़ी चाल से मिथुन राशि में है ऐसे में गुरु भी आपके लिए लाभ का संयोग बनाएंगे और धार्मिक दृष्टिकोण में वृद्धि करेंगे। 1 जून 2026 को रजतपाद का दशम गुरु कर्क में आकर संचार करेंगे जिससे करियर में दबाव और तनाव कुछ समय के लिए दिखेगा। 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में आकर संचार करेंगे। रजत चरण का एकादश गुरु मौलिक विचारों से उन्नति का सूत्रपात करेंगेो। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी और सहयोगियों के साथ मतभेद भी कुछ समय के लिए तनाव देगा। भाई से संबंधों में तालमेल बनाकर चलना होगा। आय के स्रोत सुदृढ़ होंगे। निवेश में जल्दबाजी से बचना हितकर रहेगा। धातु के व्यापार में लाभ होगा।
- तुला राशि के लिए 2026 के उपाय: सफेद वस्त्र, चावल या दूध का दान शांति और संतुलन बढ़ायेगा। भोजन का प्रथम ग्रास गाय को अर्पित करें।
- शुभ रंग: नीला, श्वेत
- शुभ अंक: 6, 8
वृश्चिक राशि: फिजूलखर्ची और जोखिम से बचें, साल के मध्य में अटका धन मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष हौसले को धार देने वाला होगा। स्वर्णचरण का पंचम शनि मीन राशि में बैठकर मानसिक अशांति का सृजन कर रहा है। जबकि स्वर्णचरण के चतुर्थ राहु कुंभ राशि में और दशम केतु सिंह राशि में बैठकर करियर को पंख लगा रहे हैं जिससे आप चुनौतियों को पार करके करियर में उड़ान भरेंगे। ताम्रपाद के अष्टम बृहस्पति वक्री चाल से मिथुन में गतिशील हैं। यह योग मान-सम्मान पर उंगली उठाएगा जिससे कभी-कभी आपका मन घबरायेगा। 1 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में आएंगे। स्वर्ण पाद के नवम बृहस्पति धन की वर्षा करेंगे और आपकी जेब गरम होगी। 31 अक्टूबर 2025 को लौहपाद का दशम गुरु सिंह में संचार करेंगे। ऐसे में साल की अंतिम तिमाही में कारोबारी मामलों में पेशानी पर पसीना छलकेगा। इस साल उच्च शिक्षा से जुड़ी बाधाएँ दूर होंगी। फिजूलखर्ची और जोखिम से बचें। साल के मध्य में अटका धन मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। जलक्षेत्र और विदेश से लाभ के योग बने हैं।
- वृश्चिक राशि के लिए 2026 के उपाय: मछलियों को भोजन दे तथा असमर्थ लोगों को अन्न, दवा या वस्त्र दान करें।
- शुभ रंग: केसरिया, सुनहरा, पीला
- शुभ अंक: 3,9
धनु राशि: ताम्र पाद का नवम गुरु जेब में गर्माहट लाएगा
धनु राशि के जातको के लिए साल 2026 शुभ लाभदायक रहेगा। स्वर्णचरण का वक्री सप्तम गुरु साझेदारों के सहयोग से धन में वृद्धि करेंगे। जून 2026 को जब गुरु कर्क में चरण रखेंगे तब लौह चरण के अष्टम गुरु कष्ट देंगे। प्रतिष्ठा और बचत दोनों ही मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। 31 अक्टूबर 2026 को जब गुरु सिंह में आएंगे तब ताम्र पाद का नवम गुरु जेब में गर्माहट लाएगा। रजत चरण के चतुर्थ शनि मीन राशि में हैं। प्रतिद्वंद्विता और विरोध बढ़ेगा। ताम्रपाद का तृतीय राहु कुंभ में और नवम केतु सिंह में ग़लत निर्णय से हानि का कारक बनेंगे। जीवन के सफहे पर चैन और बेचैनी दोनों रंग के फूल साथ साथ खिलेंगे। यह आत्ममंथन, पुनर्संयोजन और दीर्घकालीन निर्णयों का वर्ष सिद्ध होगा। संतान से संबंधित विषयो को लेकर भी इस साल आपको चिंता हो सकती है। विदेशी संपर्क से लाभ का संयोग बनेगा। आंतरिक प्रतिभा प्रकट होगी। इस वर्ष वाणी से अधिक आपके मौन में धार दिखेगी। इसलिए बोलें कम सुनें ज्यादा। शिक्षा के मामले में यह वर्ष शोध, दर्शन और उच्च शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए उपयोगी है। इस साल कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण और उन्नति के अवसर भी सामने आएँगे, लेकिन धातु व्यवसाय में पहले लाभ, फिर सावधानी अपेक्षित है। वर्ष के उत्तरार्ध में आय के नए द्वार खुल सकते हैं।
- धनु राशि के लिए 2026 के उपाय: जीवन में अनुशासन, सत्य और नैतिकता को प्राथमिकता दें। झूठे आश्वासन और जल्दबाज़ी से बचें। पीले वस्त्र, चना दाल, गुड़ या शिक्षा-संबंधी सामग्री का दान शुभ रहेगा।
- शुभ रंग: पीला, सुनहरा
- शुभ अंक: 2, 3, 9
मकर राशि: आंतरिक खुशी रफ़्तार लेगी और राजनैतिक रसूख में वृद्धि होगी
मकर राशि के लिए साल 2026 की भविष्यवाणी बताती है कि इस साल के आरम्भ में राशिस्वामी शनि मीन में है। लौहचरण के तृतीय शनि करियर में छप्पर फाड़ लाभ देगा। नए विचारों से फायदा होगा। रजतचरण के द्वितीय राहु कुंभ में और अष्टम केतु सिंह में हैं। ऐसे में आपको मानसिक उलझन और तनाव का भी सामना करना होगा। कोई उम्मीद बनकर टूट सकती है। साल के आरंभ में गुरु वक्री होकर मिथुन में गोचर करेंगे ऐसे में आर्थिक मामलों में आपको उलझन होगी। 1 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, स्वर्णपाद का सप्तम गुरु आर्थिक लाभ प्रदान करेंगेो। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध नरम गरम बना रहेगा। 31 अक्टूबर को बृहस्पति सिंह में आएंगे। स्वर्णचरण के अष्टम गुरु के कारण मान सम्मान का ध्यान रखना होगा लेकिन विदेशी सम्पर्कों से आर्थिक लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता को धार मिलेगी। विवेक में वृद्धि होगी। आपके सटीक आकलन से आपकी कामयाबी को पंख लगेंगे। आंतरिक खुशी रफ़्तार लेगी। राजनैतिक रसूख में वृद्धि होगी। रुतबा निखरेगा, विचार गहराएँगे। सुख का अप्रतिम विस्तार होगा। भावुकता बढ़ेगी। मध्यस्थता में हानि होगी इसलिए दूसरों के मामलों में आपको दूर रहना होगा। शिक्षा के मामले मे इस साल मकर राशि के जातकों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। सेहत के मामले में मधुमेह और रक्तचाप पर विशेष ध्यान देना होगा। रियल एस्टेट में निवेश से फिलहाल दूरी ही हितकर रहेगा।
- उपाय: शनिवार को काले तिल, उड़द या लोहे से जुड़े पदार्थ का दान दें। कटु शब्दों से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह को आदर दें।
- शुभ रंग: हरा, सफेद, नीला
- शुभ अंक: 4, 6, 8
कुंभ राशि 2026: इस साल आपको अपने अनुभव और हुनर का लाभ मिलेगा
कुंभ राशि के लिए 2026 की भविष्यवाणी बताती है कि इस साल ताम्रचरण का द्वितीय शनि आपको आर्थिक मामलों में उलझाएंगे। इस राशि के लोग साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं। लौह चरण के प्रथम राहु कुंभ और सप्तम केतु सिंह में बैठकर अस्थायी आत्मिक पीड़ा का सबब बनेंगे। बाह्य और मानसिक दोनों प्रकार के कष्ट बढ़ेंगे। वर्ष के आरंभ में लौहपाद के पंचम गुरु वक्री होकर मिथुन में हैं ऐसे में बृहस्पति तकदीर को सलमा सितारे लगाएंगे और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म में आपको भाग लेने का भी मौका मिलेाग। 1 जून 2026 को गुरु जब कर्क में आएंगे तब ताम्र पाद के छठे गुरु आपके खर्च में वृद्धि करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। 31 अक्टूबर 2026 को बृहस्पति जब सिंह में आएंगे तब रजत पाद के सप्तम गुरु उलटे हालात में भी धन का लाभ करवाएंगे। आपको अपने अनुभव और हुनर का लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की का संयोग बनेगा। यह समय आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा, जहाँ आप कम बोलेंगे, पर गहराई से सोचेंगे जो लाभ और सम्मान का सृजन करेगा। कुल मिलाकर 2026 कुंभ राशि के लिए भीतर से मजबूत होने और बाहर से संतुलित दिखने का वर्ष है। शिक्षा के मामले में कुंभ राशि के जातकों को एकाग्रता से फायदा मिलेग। साल के उत्तरार्ध में आय के नए द्वार खुलेगे। नए निवेश में सतर्कता जरूरी है। सितारे बताते हैं कि इस साल करियर में परिवर्तन का भी संयोग बनेगा।
- कुंभ राशि के लिए 2026 के उपाय: सेवा, संयम को महत्व दें। शनिवार को जरूरतमंदों को काले तिल, कंबल या उपयोगी वस्तुएँ देना शुभ रहेगा। कुछ समय ध्यान योग में बिताएं।
- शुभ रंग: भूरा,सफेद
- शुभ अंक: 4, 6, 7
मीन राशि 2026: धुंध के बीच कभी-कभी सफलता की उजली किरणें फूटेंगी
मीन राशि के जातको के लिए साल 2026 का भविष्यफल बता रहा है कि, राशि स्वामी गुरु साल के आरंभ में वक्री होकर मिथुन राशि में रहेंगे जिससे आपको मानसिक बेचैनी और अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। ताम्रचरण का पंचम गुरु अंतर्मन की बेचैनी का सबब बनेगा। 1 जून को गुरु कर्क राशि में जाएँगे, रजत पाद का पाँचवाँ गुरु किस्मत को सुर्खाब के पंख लगाएंगे। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में संचार करेंगे। ऐसे में लौह पाद का छठा गुरु अंतर्मन की बेचैनी को बढ़ाएगा। रजत चरण का प्रथम शनि मीन में पूरे साल गोचर करेगा। ऐसे में सेहत और मान सम्मान दोनों का ही आपको ध्यान रखना होगा। इस साल आपको कुछ नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। राहु कुंभ में और केतु सिंह में इस साल गोचर करेंगे। निराशा की धुंध के बीच कभी-कभी सफलता की उजली किरणें फूटेंगी। कार्यकुशलता निखरेगी, मानसिक क्षमता को धार मिलेगी। कोई इच्छा पूर्ण होने की राह बनेगी। करियर में आपका सूरज चढ़ेगा। कुल मिलाकर 2026 मीन राशि के लिए धैर्य, करुणा और आत्मिक मजबूती का वर्ष है। इस साल मीन राशि के छात्रों को शिक्षा पर फोकस करना होगा, मानसिक भटकाव से परिणाम प्रभावित हो सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी। संगीत, कला, चिकित्सा, कानूनी मामलों में आप सफलता पाएंगे।
- मीन राशि के लिए 2026 के उपाय: गुड़, मसूर की दाल, केले, दाल, नारियल, सुगंध और लाल वस्त्र का दान करें। इससे ग्रह दोष शमन होगा और सौभाग्य का प्रवाह सुदृढ़ होगा।
- शुभ रंग: मरून, पीला
- शुभ अंक: 1, 3, 9
Kids Portal For Parents India Kids Network