World's Amazing Bookstores दुनिया के गजब बुकस्टोर

World’s Amazing Bookstores दुनिया के गजब बुकस्टोर

किताबें ज्ञान का असीमित खजाना हैं। ये घर बैठे इंसान को दुनिया के हर कोने की सैर करवा सकती हैं। ऐसे में किताबें खरीदने के लिए दुनिया भर की यात्रा करना भी बनता है। यदि आपका भी ऐसा इरादा बने तो  यहां आपको विश्व के कुछ गजब बुकस्टोर्स के बारे में बता रहे हैं।

World’s Amazing Bookstores दुनिया के गजब बुकस्टोर

एल एटेनो (ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना) El Ateneo Grand Splendid (Buenos Aires, Argentina)

El Ateneo Grand Splendid (Buenos Aires, Argentina)
El Ateneo Grand Splendid (Buenos Aires, Argentina)

इसकी शुरआत वर्ष 1919 में एक थिएटर के रूप में हुई थी जिसे सन 2000 में एक भव्य बुकस्टोर में बदल दिया गया। ग्राहक आज भी यहां मौजूद थिएटर बॉक्स में बैठ कर आराम फरमाते हुए किताबों को खंगाल सकते हैं। इसमें जगह की कोई नहीं और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा किताबें उपलब्ध हैं।

द मिस्टीरियस बुकशॉप (मैन  हटटन, न्यूयॉर्क) The Mysterious Bookshop (Manhattan, New York)

The Mysterious Bookshop (Manhattan, New York)
The Mysterious Bookshop (Manhattan, New York)

द मिस्टीरियस बुकशॉप की स्थापना रहस्य-रोमांच वाली पुस्तकों के एक लेखक व सम्पादक ओटटो पेंजलर ने की थी। इस बुकस्टोर की किताबों में विविधता नहीं मिलेगी क्योंकि इसका सारा जोर रहस्य-रोमांच वाली किताबों पर है। शरलक होम्स का विश्व में सबसे बड़ा संग्रह होने का दावा यह बुकस्टोर करती है। आप विश्व भर की रहस्य, रोमांच, जासूसी से भरपूर जिस भी किताब के बारे में सोच सकते हैं, यहां मिल जाएगी।

लिबेरिया एक्वा आलटा (वेनिस, इटली) Libreria aqua alta (Venice, Italy)

Libreria aqua alta (Venice, Italy)
Libreria aqua alta (Venice, Italy)

इस बुकस्टोर में अमेरिकी व इतालवी किताबों के क्लासिक वोल्यूमस पारम्परिक वेनेशियन गोंडोला नौकाओं में रखे दिखाई देंगे। इसकी खासियत पिछला हिस्सा है जिसके साथ शानदार नजारों वाली झील लगती है। यह बुकस्टोर ऐसी झील के तट पर है जिसमें प्रतिवर्ष बाढ़ आती है इसलिए ‘विचित्र स्वभाव’ तथा आवारा बिल्लियों को गोद लेने का शौक रखने वाले इसके मालिक ने किताबों को नौकाओं, बाथटब तथा गोंडाला में रखा हुआ है ताकि बाढ़ आने पर भी वे पूर्ण सुरक्षित रहें। यह स्टोर अपने विशाल कला एवं पोस्टकार्ड संग्रह के लिए भी विख्यात है।

शेक्सपीयर एंड कम्पनी (पैरिस, फ्रांस) Shakespeare and Company (Paris, France)

Shakespeare and Company (Paris, France)

पैरिस के पशिचमी तट पर स्थित असली शेक्सपीयर एंड कम्पनी बुकस्टोर दुनिया भर के मशहूर लेखकों जैसे एनेस्ट हैमिंग्वे, एजरा पाऊंड जोएस आदि में खासा लोकप्रिय था परंतु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह बंद हो गया। 1951 में बुकस्टोर फिर से खुला और अपने शानदार माहौल तथा संग्रह की वजह से जल्द ही फिर से आम लोगों में लोकप्रिय हो गया। एक मशहूर पत्रिका इस बुकस्टोर के बारे में लिखती है, “साहित्य तथा पैरिस के पशिचमी तट के बीच जो प्रेम है उसे वक्त कभी खत्म नहीं कर सका। यह बुकस्टोर लम्बे समय से इस अदभुत प्रेम का केंद्र बना हुआ है।”

कुक एंड बुक (ब्रसेल्स, बेल्जियम) Cook & Book (Brussels, Belgium)

Cook & Book (Brussels, Belgium)
Cook & Book (Brussels, Belgium)

यह बुकस्टोर आठ अलग-अलग हिस्सों में विभाजित है। हर हिस्सा अलग प्रकार की पुस्तकें या सी.डीज बेचता है। हर एक का अपना अलग माहौल है तथा वहां उससे ही मेल खाता लंच व डिनर स्पेस उपलब्ध है। इनमें सबसे बेहतरीन हिस्सा साहित्य वाला है जहां आपको अपने सिर के ऊपर छत के साथ 800 पुस्तकें लटकी दिखाई देंगी।

Check Also

ROOH: 2027 Emraan Hashmi Musical Horror Drama Film Trailer, Songs & Review

ROOH: 2027 Emraan Hashmi Musical Horror Drama Film Trailer, Songs & Review

Movie Name: Rooh Directed by: Mayank Sharma Starring: Emraan Hashmi Genre: Horror Release Date: **, …