Martin Luther King Jr. Quotes in Hindi मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचार

Martin Luther King Jr. Quotes in Hindi मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचार

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल विचार: अमेरिका के एक पादरी, आन्दोलनकारी (ऐक्टिविस्ट) एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। उनके प्रयत्नों से अमेरिका में नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में प्रगति हुई; इसलिये उन्हें आज मानव अधिकारों के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। दोस्तों इतिहास में कुछ ऐसे महान नेता हुए हैं जिन्होंने अपने दम पर पूरे देश की दिशा और दशा बदल दी है। ऐसे ही महान लीडरों में एक नाम प्रमुखता से लिया जाता है और वो नाम है मार्टिन लूथर किंग (Martin Luther King Jr.) का। मार्टिन लूथर किंग  को अमेरिका में नीग्रोज़ को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए याद किया जाता है। आईये जाने महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) के दिखाए अहिंसा और सत्य (Truth & Non-Violence) के मार्ग पर चलने वाले  मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कुछ अनमोल विचार…

  • एक सच्चा लीडर लोगो के विचारों के पीछे नहीं चलता बल्कि वो लोगो के विचारो को बदल देता है।
  • किसी भी जगह हो रहा अन्याय हर स्थान पर न्याय के लिए खतरा है।
  • हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है, जिस दिन हम उन मुद्दो के बारे में चुप हो जाते है जो आम समाज के लिए मायने रखते है।
  • हमे सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन असीमित आशा को कभी नहीं भूलना चाहिए।
  • व्यक्ति का निर्णायक आकलन इससे नहीं होता है कि वह सुख व सहूलियत की घड़ी में कहा खड़ा है, बल्कि इससे होता है कि वह चुनौती और विवाद के समय में कहां खड़ा होता है।
  • यदि तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो, यदि तुम दौड़ नहीं सकते हो तो चलो, यदि तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो। लेकिन, तुम जैसे भी करो, तुम्हे आगे बढ़ना ही होगा।
  • प्रेम एकमात्र ऐसी शक्ति है, जो शत्रु को मित्र में बदल सकती है।
  • सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है।सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमता का विकास करना है। पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है।
  • आपके ऊपर तब तक कोई सवार नहीं हो सकता जब तक की आपकी कमर झुकी नहीं हो, इसीलिए अपनी कमर सीधी करे और लक्ष्य के किए काम में जुट जाए।
  • हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को कुचल दिया। हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो है, लेकिन लोग मिस गाइडेड है।
  • प्रत्येक व्यक्ति को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वह रचनात्मक परोपकारिता के आलोक में चलेगा या विनाशकारी खुदगर्जी के अंधेरे मे।
  • मानव की प्रगति कभी अपने आप नहीं होती। न्याय के लक्ष्य की ओर बढ़ाए गए हर कदम पर बलिदान, संघर्ष और तकलीफे होती है। लक्ष्य के लिए समर्पित व्यक्तियों का अथक परिश्रम और जूनून होता है।
  • दमनकर्ता और अत्याचारी कभी अपनी ख़ुशी से स्वतंत्रता नहीं देंगे। अत्याचार व दमन भुगतने वालो को इसकी मांग करनी होगी, तभी यह मिलेगी।
  • व्यक्ति जब तक व्यक्तिगत चिन्ताओ के दायरे से ऊपर उठकर पूरी मानवता की वृहद चिंताओं के बारे में नहीं सोचता तब तक उसने जिंदगी जीना ही शुरू नहीं किया है।
  • कानून-व्यवस्था न्याय की स्थापना के लिए होते है और जब वे इसमें नाकाम रहते है तो वे खतरनाक ढंग से बने बांध की तरह हो जाते है, जो सामाजिक प्रगति के प्रवाह को थाम लेते हैं।
  • सही काम करने के लिए समय हर वक्त ही ठीक होता है।
  • मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। द्वेष करना तो बेहद बोझिल काम है।
  • हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना अवश्य सीखना होगा अन्यथा मूर्खों की तरह सभी बरबाद हो जाएंगे।
  • अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है. नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है।
  • मेरा एक सपना है की मेरे चारो बच्चे एक दिन ऐसे राष्ट्र में रहेंगे जहां उन्हें कोई भी उनकी स्किन के रंग से नहीं पहचानेगा बल्कि उनके चरित्र के गुणों से पहचानेगा।
  • दीर्घायु होना नहीं बल्कि जीवन की गुणवत्ता का महत्व होता है।व्यक्ति का निर्णायक आंकलन इससे नहीं होता है कि वह सुख व सहूलियत की घड़ी में कहाँ खड़ा है, बल्कि इससे होता कि वह चुनौति व विवाद के समय में कहाँ खड़ा होता है।
  • अंत में, दुशमनों के कहे शब्द नहीं दोस्तों की चुप्पी याद रहती है।
  • वास्तविक नेता सर्वसम्मति की तलाश नहीं करता, उसे निर्मित करता है।

Check Also

Environment Day Quotes in English

Environment Day Quotes For Students

Environment Day Quotes For Students: World environment day is also known as the Environment Day, Eco …