Father's Day Quotes in Hindi फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार

फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए (Fathers Day Quotes in Hindi): पिता अपने हर बच्चे के लिए आदर्श होते हैं। क्योंकि वे एक आदर्श पिता हैं। उनमें वे सारी योग्यताएं मौजूद हैं जो एक श्रेष्ठ पिता में होती हैं। एक पिता केवल एक पिता ही नहीं बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं, जो समय-समय पर अच्छी और बुरी बातों का आभास कराकर आगाह करते हैं। पिताजी हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए हौसला बढ़ाते हैं। पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई हो ही नहीं सकता। हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है जो उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं। उनके पास सदैव हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार होता है, जो कभी खत्म नहीं होता।

फादर्स डे से जुड़े अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • जब एक पिता पुत्र को देता है तो दोनों हँसते हैं; जब एक पुत्र पिता को देता है तो दोनों रोते हैं। ~ विल्लियम शेक्सपीयर
  • वह पिता बुद्धिमान है जो अपने बच्चे को जानता है। ~ विल्लियम शेक्सपीयर
  • जब किसी का पिता अच्छा ना रहा हो तो उसे एक बनना चाहिए। ~ फ्रेडरिक नीतजे
  • एक सफल पिता बनने के लिए… एक निरपेक्ष नियम है: जब आपका बच्चा हो तो पहले दो साल तक उसे मत देखिये। ~ एर्नेस्ट हेमिग्वे
  • अपने पिता के निधन पर मैंने एक निर्णय लिया कि मैं वो बनूँगा जो मुझे भगवान ने बनने के लिए भेजा है और अपनी पिता की तरह उपदेश नहीं दूंगा। ~ जोएल ओस्टीन
  • उसे अपने लुक्स अपने पिता से मिले . वो एक प्लास्टिक सर्जन हैं। ~ ग्रुशो मार्क्स
  • मैं बचपन में एक पिता के संरक्षण के जितना किसी और ज़रुरत के बारे में नहीं सोच सकता। ~ सिगमंड फ्रायड
  • मैं बिजली का विशेषज्ञ हूँ। मेरे पिता का राज्य जेल की बिजली-कुर्सी पर अधिकार था। ~ डब्ल्यू . सी . फील्ड्स
  • आपको अपनी माँ की ममता के योग्य नहीं बनाना है। आपको अपने पिता के प्रेम के योग्य बनाना है। ~ राबर्ट फ्रोस्ट
  • मैं शर्त लगाता हूँ कि हमें देखने के बाद, जॉर्ज वाशिंगटन उन्हें “पिता” कहने के लिए हमारे ऊपर मुकदमा कर देंगे। ~ विल रोजर्स
  • मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया है जो मुझे अपने बच्चों का पिता होने से अधिक ख़ुशी और इनाम दे सके। ~ बिल कोस्बी
  • मेरे पिता असफल नहीं थे। आखिर वो एक अमेरिकी राष्ट्रपति के पिता थे। ~ हैरी एस. ट्रूमैन
  • जब मैं छोटा था तब वो करता था जो मेरे पापा चाहते थे। अब मैं वो करता हूँ जो मेरा बेटा चाहता है। मेरी समस्या है: मैं वो कब करूँगा जो मैं चाहता हूँ? ~ सैम लेवेंसन
  • वो जो अपने पिता से बदला ले, कुछ भी कर सकता है। ~ पीयरे कोर्नेले
  • मेरे पिता ने कहा था कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: देने वाले और लेने वाले। हो सकता है लेने वाले बढ़िया खा लें, लेकिन देने वाले अच्छी तरह सोते हैं। ~ मार्लो थोमस

Check Also

ROOH: 2027 Emraan Hashmi Musical Horror Drama Film Trailer, Songs & Review

ROOH: 2027 Emraan Hashmi Musical Horror Drama Film Trailer, Songs & Review

Movie Name: Rooh Directed by: Mayank Sharma Starring: Emraan Hashmi Genre: Horror Release Date: **, …