ये प्यार न हो कम

Yeh Pyar Na Ho Kam

आज भी तुम्हारा स्पर्श मुझे गुदगुदा जाता है… या आज भी तुम्हारे कदमों की आहट मैं बंद आंखों से पहचान लेता हूं… या तुम बिन कहे ही मेरे दिल की बात जान लेते हो… इत्यादि ढेरों बातें हैं जो जीवन साथी से जब कही जाती हैं जो जीवन साथी से जब कही जाती हैं तो वे उसे खास होने का एहसास दिलाती हैं और महसूस कराती हैं कि उनके दिल में आज भी प्यार मुस्कुरा रहा है।

फिर साल बीतते-बीतते पति-पत्नी ढेर सारे मुद्दों पर बात करते हुए अक्सर कुछ ऐसे मुद्दों को दरकिनार कर जाते हैं जो उनकी लाइफ में प्यार की मिठास और भी बढ़ा सकते हैं अर्थात एक-दूसरे से जहां निजी बातों को करने से कतरा जाते हैं वहीं साथ बैठकर बीते हसीन लम्हों को याद करने की भी उन्हें फुर्सत नहीं मिल पाती। अब ऐसे में जीवन ढर्रे पर ही चलने लगता है और दोनों यह सोचते तो हैं कि प्यार कम हो रहा है परंतु उसे वापस कैसे लाया जाय, यह सोचने का दोनों में से किसी के पास भी वक्त नहीं होता। इसका नतीजा यह होता है कि प्यार का स्थान खाली होने लगता है।

जीवनसाथी से बात करे:

यदि आप ऐसा महसूस करते हैं तो जीवनसाथी से इस बारे में बात जरुर करें। इस मामले में महिलाएं कभी पहल नहीं करतीं, ऐसे में पति का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि उनकी पत्नी उनसे हर बात शेयर कर सके। जब पत्नी अपने जीवन में रोमांटिक पलों की कमी पाती है तो वह उसे अपने पति को बताने से हिचकती है। सिर्फ पत्नी ही नहीं, पति भी कई बार इस बारे में पत्नी के साथ बात नहीं करते। ऐसे में समस्या कम होने की अपेक्षा बढती चली जाती है इसलिए अपने साथी से अपनी समस्या जरुर शेयर करें।

सामंजस्य रखें:

पति-पत्नी के बीच प्यार तभी बरकरार रह सकता है जब आपसी सामंजस्य हो और दोनों के बीच खुलापन हो।

समझदारी और अपनापन:

यदि लगे की जीवनसाथी आपसे कोई बात करना चाह रहा है पर कह नहीं पा रहा तो आपको चाहिए कि उसे यह दिलासा दिलाएं कि आप हरदम उसके साथ हैं। इसलिए कोई भी परेशानी है तो वह आपसे शेयर कर सकता है। आपसी समझदारी और अपनेपन का एहसास ही तो दोनों को करीब लाता है।

प्यार जताएं:

इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपको वह वक्त नहीं दे पा रहे या उनके प्यार में पहले सी गर्माहट नहीं रही तो इसे सीधे-सपाट शब्दों में न कह कर प्यार से अपनी बात कहें कि आप क्या महसूस कर रहे हैं या क्या चाहती हैं। इसके लिए प्यार भरा माहौल बनाएं तथा उन्हें अपने प्यार का एहसास दिलाएं जो आपके दिल में उनके लिए अभी भी कायम है।

जरूरी हैं नजदीकियां:

एक गुरुमंत्र हमेशा याद रखें कि खुश रहना, हंसना और हसाना हर किसी के लिए अच्छा है और वैवाहिक रिश्ते के सालों तक निभने की वजह भी आपका एक-दूसरे की कंपनी में खुश रहना ही है। कहा भी गया है कि खुशनुमा लम्हे ही रोमांटिक रिलेशनशिप में नजदीकियां बरकरार रखते हैं।

उनकी कंपनी में रहें खुश:

हंसी से दो लोगों के बीच एक सकारात्मक व भावनात्मक माहौल बनता है, सो उनकी कंपनी में खुश तो रहें ही, यह ध्यान भी रखें कि पुरुष उस महिला को ज्यादा पसंद करते हैं, जो उनकी मौजूदगी में दिल खोल कर हंसती है।

न उडाएं हंसी:

उन पर हंसने की अपेक्षा अपनी गलतियों पर हंसना एक अच्छा आइडिया है। साथ में कोई गेम खेलें या कभी साथ बैठ कर कार्टून फिल्में देखें। ऐसी एक्टीविटीज सारी टैंशन भुला देती हैं।

याद दिला दें डेट्स:

पत्नी को हमेशा अपने पति से सबसे बड़ी शिकायत यही रहती है कि वह खास डेट्स भूल जाते हैं और इशारा देने पर भी नहीं समझते। ऐसे में जरूरी है कि पति के मोबाइल में खास डेट्स नोट कर स्पैशल रिंगटोंन भी लगा दें ताकि उन्हें समय पर डेट्स याद आ जाएं और वह आपको उस समय गिफ्ट भले ही न दे पाएं, परंतु विश तो कर ही पाएंगे।

______ हेमा शर्मा,

Check Also

Important Days in October: National and International Dates List

Important Days in October 2026: National & International Dates List

Important Days and Dates in October 2026 List: October is the tenth month of the …