अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे – संतोष आनंद

अब के बरस
अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे
अब के बरस
अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे
अब के बरस

अब के बरस तेरी प्यासों मे पानी भर देंगे
अब के बरस तेरी चुनर को धानी कर देंगे
अब के बरस
ये दुनिया तो फानी है हो
बहता सा पानी है हो
तेरे हवाले ये ज़िंदगानी
ये ज़िंदगानी कर देंगे
अब के बरस
अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे
अब के बरस

दुनिया की सारी दौलत से
इज़्ज़त हम को प्यारी
मुट्ठी मे किस्मत है अपनी
हम को मेहनत प्यारी
मिट्टी की कीमत का जग में
कोई रतन नही है
ज़िल्लत के जीवन से बदतर
कोई कफ़न नही है

देश का हर दीवाना अपने
प्राण चीर कर बोला
बलिदानो के खून से अपना
रंग लो बसंती चोला
अब के हम जानी है हो
अपने मन में ठानी है हो
हमलावरो की ख़तम कहानी
ख़तम कहानी कर देंगे
अब के बरस
अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे
अब के बरस

सुख सपनो के साथ हज़ारों
दुख भी तू ने झेले
हसी खुशी से भीगे फागुन
अब तक कभी ना खेले
चारों ओर हमारे बिखरे बारूदी अफ़साने
जलती जाती शमा जलते जाते हैं परवाने

फिर भी हम ज़िंदा हैं
अपने बलिदानो के बल पर
हर शहीद फरमान दे गया
सीमा पर जल जल कर
यारों टूट भले ही जाना
लेकिन कभी ना झुकना
कदम कदम पर मौत मिलेगी
लेकिन फिर भी कभी ना रुकना

बहुत से लिया अब ना सहेंगे
सीने भड़क उठे है
नस नस में बिजली जागी है
बाज़ू फदक उठे हैं
सिंघासन की खायी करो
ज़ुल्मो के ठेकेदारों

देश के बेटे जाग उठे
तुम अपनी मौत निहारो
अंगारो का जशन बनेगा
हर शोला जागेगा
बलिदनो की इस धरती से
हर दुश्मन भागेगा

हमे कसम निभानी है
देनी हर क़ुर्बानी है
हमे कसम निभानी है
देनी हर क़ुर्बानी है
अपने सरों की
अपने सरों की अंतिम निशानी भर देंगे
अब के बरस
अब के बरस

∼ संतोष आनंद

चित्रपट : क्रांति (१९८१)
गीतकार : संतोष आनंद
संगीतकार : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक : महेंद्र कपूर
सितारे : मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बाबी, सारिका, प्रेम चोपड़ा, मदन पूरी, पेंटल

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …