छोटी दिवाली दीपोत्सव: 28 लाख दीपों से जगमग हुई प्रभु राम की नगरी अयोध्या

छोटी दिवाली दीपोत्सव: 28 लाख दीपों से जगमग हुई प्रभु राम की नगरी अयोध्या

28 लाख दीपों से जगमग हुई प्रभु राम की नगरी अयोध्या, लेजर-लाइट और ड्रोन शो के बीच CM योगी ने की सरयू की आरती: बोले – ‘उन्होंने गोलियाँ चलवाईं, हम दीप जला रहे हैं’

छोटी दिवाली: 28 लाख दीपों से जगमग हुई प्रभु राम की नगरी अयोध्या

दीपावली से पहले प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या भक्ति और आस्था के दीपों से अंधकार को दूर कर रही है। सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी और उससे जुड़े 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप जलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान रचा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। साथ ही, उन्होंने सरयू घाट पर माँ सरयू की आरती भी की है।

यह रामनगरी अयोध्या में मनाया जा रहा 9वाँ दीपोत्सव है। आज (19 अक्टूबर 2025) के दिन तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें 26 लाख 11 हजार 101 दीपकों का एक साथ जलना, सरयू तट पर 2100 अर्चकों द्वारा महाआरती किया जाना और 1100 ड्रोन्स का विशेष शो शामिल है।

दीपोत्सव के अवसर पर यहाँ पारंपरिक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। साथ ही, लेजर और लाइट शो ने पूरे घाट को रोशनी से नहला दिया है और इस जगमग राम नगरी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हर दीप हमें यह याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं। सत्य की नियति होती है विजयी होना। यही सनातन धर्म का सार है। 500 वर्षों तक चला संघर्ष आखिरकार उसी सत्य की विजय में परिणत हुआ।”

साथ ही, उन्होंने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, “जो लोग राम भक्तों पर गोलियाँ चलवाते हैं वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे नहीं आते हैं।” सीएम योगी ने कहा, “उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर ना बने इसके लिए अधिवक्ता खड़े किए, उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं।”

Check Also

Janmashtami Recipes: Krishnashtami Food Items

Janmashtami Recipes And Food Items

Janmashtami Recipes: On the occasion of Janmashtami, people relish on umpteen varieties of dishes. Explore …