धनतेरस पर रिकॉर्ड शॉपिंग: 1 लाख करोड़ की खरीदारी, 25% ज्यादा बिका बस सोना-चाँदी

धनतेरस पर रिकॉर्ड शॉपिंग: 1 लाख करोड़ की खरीदारी, 25% ज्यादा बिका बस सोना-चाँदी

धनतेरस पर रिकॉर्ड शॉपिंग: धनतेरस पर शनिवार (18 अक्टूबर 2025) को खरीदारी का नया रिकॉर्ड बना है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन यानी सीएआईटी के मुताबिक धनतेरस के मौके पर भारत में करीब 1लाख करोड़ के व्यापार हुए। इनमें 60 हजार करोड़ का सिर्फ सोने-चाँदी की खरीदारी हुई। ये आँकड़ा पिछले साल से करीब 25 फीसदी ज्यादा है।

धनतेरस पर रिकॉर्ड शॉपिंग: 1 लाख करोड़ की खरीदारी

गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के मुताबिक, दो दिनों में जितनी भीड़ बाजारों में देखी गई, वैसी पहले कभी नहीं थी। सिर्फ दिल्ली में 10 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन का मानना है कि रिकॉर्ड तोड़ कीमत की वजह से सोने की बिक्री में कमी आई है, लेकिन पैसों की बात करें, तो ये ज्यादा है। उन्होंने अंदाज लगाया कि पिछले साल धनतेरस पर 39 टन सोना बिका था, लेकिन इस बार करीब 36 टन बिका।

इस बार धनतेरस पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 130000 रुपए था वहीं 1 किलो चाँदी की कीमत 180000 हो गई। पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2024 से अब तक करीब 53422 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़ी है। वहीं चाँदी की कीमत में 83213 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं।

Check Also

Jailer 2: 2026 Rajinikanth Tamil Action Comedy Film Trailer & Review

Jailer 2: 2026 Rajinikanth Tamil Action Comedy Film Trailer & Review

Movie Name: Jailer 2 Directed by: Nelson Dilipkumar Starring: Rajinikanth, S. J. Suryah, Ramya Krishnan, …